फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The temperature dropped, the market hot hot Kpdhaen

तापमान गिरा, गर्म कपड़ाें का बाजार गर्म

Sun, 14 Dec 2014 08:07 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sun, 14 Dec 2014 08:07 PM IST
विज्ञापन
The temperature dropped, the market hot hot Kpdhaen

रिमझिम बारिश ने तापमान में एकदम से गिरावट ला दी है। रविवार को दिन भर सूरज के दर्शन नहीं हुए। मौसम के अचानक करवट बदलने से विक्रेताओं के चेहरे पर खुशी लौट आई है।

विज्ञापन


मार्केट में गीजर, गर्म कपड़े, हीटर, इलेक्ट्रॉनिक रॉड की डिमांड बढ़ गई है। यदि आगे भी ऐसे ही ठंड बनी रही तो 30 से 40 प्रतिशत बिक्री बढ़ जाएगी।

बीते सप्ताह मायूस बैठे विक्रेता अचानक ठंड बढ़ने से सक्रिय हो गए हैं। इलेक्ट्रॉनिक बाजार में पहले मंदी छाई हुई थी। ग्राहक हीटर, गीजर की खरीदारी न के बराबर कर रहे थे वह अब निकलकर बाजार आने लगे हैं।
विज्ञापन


बीते शनिवार से रिमझिम बारिश गिरने का सिलसिला रविवार को भी जारी रहा। ठंड बढ़ने से गर्म कपड़ाें का बाजार गर्म हो गया है। तिब्बत मार्केट समेत गांधी नगर मार्केट, तुराबनगर मार्केट, नवयुग मार्केट में ग्राहकों ने जैकेट, शॉल, स्वेटर खरीदे।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या कहते हैं ग्राहक
एक दो हफ्ते ठंड ऐसी ही रही तो गर्म कपड़ों की सेल में 30 से 40 प्रतिशत तक उछाल आ जाएगा। बीते दो दिन में खूब बिक्री हुई है।- तेनजीन, तिब्बत मार्केट विक्रेता

ठंड बढ़ने के साथ ही इलेक्ट्रानिक मार्केट में भी तेजी आएगी। जिन लोगाें ने गीजर, हीटर नहीं खरीदा है वह अब धीरे-धीरे इन्हें खरीदेंगे।- दीपक गोयल

मौसम बदलने के साथ विक्रेता अब सक्रिय हो गए हैं। वह अब अपना स्टॉक निकालेंगे। बिक्री बढ़ेगी और नए प्रोडक्ट बाजार में आएंगे।- अजय त्यागी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed