किशोरी को डरा-धमकाकर सात महीने तक करता रहा रेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिटी थानाक्षेत्र में एक किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस आरोपी युवक की तलाश कर रही है। किशोरी का आरोप है कि युवक पिछले सात माह से डरा-धमका कर उसका शारीरिक शोषण कर रहा है।
पुलिस को दी गई शिकायत में 15 वर्षीय किशोरी ने बताया कि वह माता-पिता के साथ रहती है। उसके माता-पिता दोनों ही मजदूरी करते हैं। किशोरी का आरोप है कि दिसंबर, 2014 में एक दिन दोपहर के समय वह घर पर अकेली थी।
रेप के बाद करता था मारपीट
इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला रविन्द्र उसके कमरे में घुस आया और उसके साथ मारपीट कर दुष्कर्म किया। आरोपी ने भाई व मां को जान से मारने की धमकी देकर मुंह बंद करा दिया।
किशोरी का आरोप है कि इसके बाद वह आए दिन जब भी उसे अकेला पाता उसके साथ दुष्कर्म करता। विरोध करने पर वह उसके साथ मारपीट करता और जान से मारने की धमकी देता।
परेशान होकर किशोरी ने इसकी जानकारी माता- पिता व पुलिस को दी। मामले की जांच कर रही एएसआई रामेश्वरी का कहना है कि किशोरी की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश में उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।