फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The students had drunk heavily commotion.

छात्रों ने शराब पीकर खूब किया हंगामा, कॉलोनी में की तोड़फोड़

Sat, 26 Dec 2015 07:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Sat, 26 Dec 2015 07:50 PM IST
विज्ञापन
The students had drunk heavily commotion.

बीटा वन सेक्टर में शुक्रवार देर रात छात्रों ने जमकर उत्पात मचाया। उन्होंने घर के बार खड़ी बाइक और कार को निशाना बनाया। लाठी-डंडों से करीब 20 वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया।

विज्ञापन


पीड़ितों ने मामले की तहरीर कासना कोतवाली में दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस के मुताबिक, सेक्टर बीटा वन के एक घर में रह रहे छह छात्रों ने शुक्रवार रात शराब पीकर खूब हंगामा किया।

विज्ञापन


शाम से ही छात्रों ने पार्टी शुरू कर दी थी जो शोर-शराबे के साथ देर रात तक चलती रही। पड़ोसी मृयांक ने नींद खराब होने पर छात्रों को शांत कराने की कोशिश की तो वह बिफर पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

नशे में वाहनों में की तोड़फोड़

The students had drunk heavily commotion.

इसके बाद छात्रों ने जमकर बवाल काटा। उन्होंने मृयांक के घर के बाहर खड़ी कार का शीशा तोड़ दिया। इसके अलावा आसपास खड़े वाहनों में भी तोड़फोड़ कर दी।

वहीं, सेक्टर अल्फा वन में भी छात्रों ने हुड़दंग मचाया है। इस मामले में भी लोगों ने पुलिस से शिकायत की है। कासना कोतवाली प्रभारी अनिल प्रताप के मुताबिक शराब पीकर छात्रों के उत्पात मचाए जाने की तहरीर सेक्टरवासियों ने दी है। छात्रों के बारे में पता लगाकर कार्रवाई की जाएगी।

सेक्टर बीटा वन के महासचिव हरेंद्र भाटी ने कहा है कि छात्रों के उत्पात को लेकर पुलिस और प्राधिकरण से कई बार शिकायत की गई, लेकिन आश्वासन ही मिलता है। छात्र आए दिन शराब पीकर हुड़दंग मचाते हैं। इससे सेक्टरवासी परेशान रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed