{"_id":"5af718a34f1c1beb408b4bec","slug":"the-son-thrown-his-old-mother-out-of-the-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिस मां ने बनाया काबिल, उसी मां को बुढ़ापे में बेटे ने घर से निकाला बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिस मां ने बनाया काबिल, उसी मां को बुढ़ापे में बेटे ने घर से निकाला बाहर
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Sun, 13 May 2018 11:17 AM IST
विज्ञापन
nirmala
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छोटा था तो उसकी पढ़ाई को लेकर चिंतित थी। काफी कष्ट सहकर अपने बेटे को पढ़ाया। बेटे को इतना काबिल बनाया कि वह आज अपना बिजनेस चला रहा है। बिजनेस में आज वह पहचान का मोहताज नहीं है। यह बताते हुए महिपालपुर दिल्ली निवासी 72 वर्षीय निर्मला की आंखें भावुक हो गईं। वह पिछले करीब दो वर्ष से सेक्टर-4 स्थित वृद्धाश्रम में रहती हैं।
विज्ञापन
निर्मला ने बताया कि उसे सफल करने के लिए उन्होंने अपनी छोटी-छोटी जरूरतों का गला घोट दिया। बेटे की हर ख्वाहिश को पूरा किया। उन्हें नहीं पता था कि उनके लाड-प्यार का सिला उनका बेटा उन्हें इस तरह से देगा। उन्होंने बताया कि एक दिन शराब के नशे में उनके साथ मारपीट की और घर से निकाल दिया। दो साल हो गए हैं, उन्हें सेक्टर-4 स्थित वृद्धाश्रम में रहते हुए।
विज्ञापन
आज भी उनका दिल बेटे को देखने के लिए व्याकुल रहता है। बेटे ने घर से निकालने के बाद आज तक उनका पता तक लेने की कोशिश नहीं की। जब पुलिस लावारिस समझकर उन्हें वृद्धाश्रम में लाई थी तो उन्होंने अपने बेटे के बारे में जानकारी दी थी। पुलिस ने संपर्क किया तो बेटे ने उन्हें पहचानने से ही इंकार कर दिया।
विज्ञापन