{"_id":"f4876fb8fb5f2d495f1b6a21ed41e6cb","slug":"the-software-source-code-was-stolen-away-to-the-new-company-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सॉफ्टवेयर सोर्स कोड चोरी कर बनाने चले थे नई कंपनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सॉफ्टवेयर सोर्स कोड चोरी कर बनाने चले थे नई कंपनी
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Sun, 09 Aug 2015 06:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साइबर सेल की पुलिस ने सॉफ्टवेयर बनाने वाली कंपनी के दो इंजीनियरों को डाटा चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से दो लैपटॉप बरामद किए गए।
विज्ञापन
रविवार को पुलिस ने आरोपियों को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया गया।
उद्योग विहार फेज-5 में स्थित बेनेट टेक्नोलॉजी कंपनी के अधिकारी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उनके यहां काम करने वाले तीन सॉफ्टवेयर इंजीनियर एक साथ काम छोड़कर चले गए थे, जो पांच साल से अधिक समय से उनके पास काम कर रहे थे।
विज्ञापन
अधिकारी ने आरोप लगाया कि तीनों सॉफ्टवेयर सोर्स कोड चोरी कर पैरलल कंपनी खड़ी कर रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच साइबर सेल को सौंप दी।
साइबर सेल के प्रभारी सुधीर कुमार ने केस की छानबीन के बाद गोरखपुर निवासी शैलेंद्र और मउ निवासी चंद्रशेखर को गिरफ्तार कर लिया। दोनों सेक्टर-1, वैशाली (गाजियाबाद) में रह रहे थे।
विज्ञापन
इनका तीसरा साथी कृष्णा गुप्ता फरार हो गया। छानबीन में पुलिस को पता चला कि यह सॉफ्टवेयर कंपनी दिल्ली में थी। करीब साल भर पहले कंपनी प्रबंधन की ओर से अपने कर्मचारियों को बेहतर माहौल देने के लिए गुड़गांव लाया गया था।