{"_id":"6a8b1bb774a2149da60f7b8f","slug":"the-school-was-operating-in-blatant-disregard-of-the-rules-action-should-be-taken-against-the-management-saurabh-bhardwaj-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-151894-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियमों को ताक पर रख कर चल रहा था स्कूल, मैनेजमेंट पर कार्रवाई हो : सौरभ भारद्वाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नियमों को ताक पर रख कर चल रहा था स्कूल, मैनेजमेंट पर कार्रवाई हो : सौरभ भारद्वाज
विज्ञापन
नई दिल्ली। आप ने जनकपुरी के एक स्कूल में हुई हैवानियत मामले में शिक्षा विभाग की जांच रिपोर्ट के बाद प्रबंधन पर कार्रवाई की मांग की है। आरोप है कि रिपोर्ट में कई अनियमितताएं उजागर होने पर भी सरकार ने मामला दर्ज नहीं किया है।
आप के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने बताया कि स्कूल ने यौन उत्पीड़न की जानकारी शिक्षा निदेशालय को नहीं दी। यह बिना मंजूरी के आवासीय बिल्डिंग में चल रहा था, जहां प्रिंसिपल-वाइस प्रिंसिपल भी नहीं थे। स्कूल के 64 सीसीटीवी कैमरे खराब थे, शिक्षकों को पॉक्सो प्रशिक्षण नहीं मिला था और बाल संरक्षण समिति नहीं बनी थी। इसके अलावा भी कई खामियां मिली थी। भारद्वाज ने उपराज्यपाल और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से कार्रवाई व जवाब मांगा है। ब्यूरो