{"_id":"f89aee241051fc5bb421875d4b929207","slug":"the-same-card-taxi-bus-train-and-subway-fare-payment-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक ही कार्ड से टैक्सी, बस, ट्रेन और मेट्रो किराए का भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक ही कार्ड से टैक्सी, बस, ट्रेन और मेट्रो किराए का भुगतान
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Mon, 22 Feb 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छोटे सफर में यात्रियों को रोजाना रुपये साथ रखने और खुले पैसे रखने का झंझट अब नहीं रहेगा। परिवहन विभाग अप्रैल से नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड कार्ड जारी करने जा रहा है।
इस कार्ड से लोग सफर के दौरान टैक्सी, मेट्रो, बस, ट्रेन और पार्किंग का भुगतान कर सकेंगे। इस प्रीपेड कार्ड में एक साथ दो हजार रुपये किसी भी बैंक से जमा कराए जा सकेंगे।
रिजर्व बैंक की स्वीकृति के बाद परिवहन विभाग ने इसको अप्रैल से जारी करने का निर्णय लिया है। इस कार्ड के लिए भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम और सी-डेक से भी स्वीकृति मिल गई है।
विज्ञापन
परिवहन विभाग के आईडी हेड प्रवीण त्यागी ने बताया कि एनसीएमसी कार्ड से किसी भी ट्रेन के टिकट का भुगतान किया जा सकेगा।
इसके साथ ही टैक्सियों, बसों, मेट्रो, पार्किंग और टोल प्लाजा का भुगतान किया जा सकेगा। इस कार्ड को एक बार में दो हजार रुपये से किसी भी बैंक, एटीएम या ऑनलाइन रिचार्ज कराया जा सकेगा।
मार्च से दौड़ेंगे पिंक ऑटो और ई-रिक्शा
परिवहन विभाग ने मार्च से ई-रिक्शा और पिंक ऑटो का संचालन शुरू कराने का फैसला लिया है। महिला सुरक्षा के लिए पिंक ऑटो और प्रदूषण नियंत्रण के लिए ई-रिक्शा का संचालन किया जाएगा।
परिवहन विभाग ने इनका रूट प्लान पिछले महीने जारी कर दिया था। कमिश्नर के साथ आरटीए की बैठक में इसको मान्यता पहले ही दे दी गई थी। परिवहन अफसरों ने पिंक और ई-रिक्शा का संचालन जल्द शुरू कराने का निर्णय लिया है।
इसमें वाहनों के रूट प्लान में यात्रियों की सुविधा और शहरों के जाम दोनों को ध्यान में रखा है। सबसे ज्यादा जोर पिंक ऑटो पर है। महिला यात्रियों की सुविधा के लिए पिंक ऑटो को रूट की अनिवार्यता से मुक्त रखा गया है।
ऐसे में महिला यात्रियों को जगह-जगह ऑटो बदलने की जरूरत नहीं होगी। महिलाओं की सुविधा के लिए इनके पार्किंग-संचालन केंद्र भी सुविधाजनक स्थानों पर बनाए जाने हैं।
महिला स्पेशल वाहन पिंक ऑटो की शुरुआत गाजियाबाद से की जा रही है। ई-रिक्शा को इस तरह चलाया जाएगा, जिससे हादसों और जाम की आशंका कम हो सके।
इसके लिए ई-रिक्शा मुख्य मार्गों से अलग रहेंगे। इनको गलियों और छोटी सड़कों से होकर चलाया जाएगा। ई-रिक्शा और पिंक ऑटो की संख्या का निर्णय संबंधित जनपदों की स्थिति को ध्यान में रखकर किया जाएगा।
एआरटीओ प्रशासन केपी गुप्ता ने बताया कि ई-रिक्शा और पिंक ऑटो का रजिस्ट्रेशन मार्च से शुरू करा दिया जाएगा। कमिश्नर की स्वीकृति के बाद इनको मार्च में ही शुरू कराने की तैयारी है। यात्रियों को मध्य मार्च से इनकी सुविधा मिलने लगेगी।