{"_id":"6aa9608a9893ab70a2012d46","slug":"the-road-started-breaking-up-within-just-two-months-delhi-ncr-news-c-491-1-rgh1002-10471-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: दो महीने में ही उखड़ने लगी सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: दो महीने में ही उखड़ने लगी सड़क
विज्ञापन
सीएम के कार्यक्रम से पहले लाखों के बजट से रातों रात तैयार की गई सड़क का हुआ बुरा हाल
फोटो....
यमुना सिटी के सेक्टर-10 में बनी सड़क का बुरा हाल
माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। यमुना सिटी के सेक्टर-10 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम के लिए रातोंरात बनाई गई सड़क महज दो महीने में उखड़ने लगी है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं, जिससे दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 27 जून को सेक्टर-10 में पीसीबी यूनिट का शिलान्यास किया था। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और वीआईपी की आवाजाही को देखते हुए प्राधिकरण ने आनन-फानन सड़क का निर्माण कराया था। इसके कुछ ही समय बाद मानसून शुरू हुआ और सड़क की परत कई स्थानों से उखड़ गई।
यह मार्ग आसपास के गांवों से आने-जाने वाले लोगों के साथ सेक्टर में निर्माणाधीन कंपनियों के अधिकारियों और अन्य वाहनों के लिए भी महत्वपूर्ण है। सड़क खराब होने से रोजाना आवागमन प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
मरम्मत में जुटा प्राधिकरण : मानसून के बाद प्राधिकरण ने क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत शुरू कर दी है। अधिकारियों का दावा है कि सेक्टर-10 की सड़क को भी जल्द दुरुस्त कर दिया जाएगा।