फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The revange of AIDS diesese to murder the mother.

एड्स देने वाले की मां की हत्या कर लिया बदला

Sun, 12 Jul 2015 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 12 Jul 2015 12:29 AM IST
विज्ञापन
The revange of AIDS diesese to murder the mother.

विजय विहार थाना पुलिस ने एड्स का मरीज बनाने पर एक युवक की मां की हत्या करने वाले आरोपी को बिहार से गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


युवक ने झगड़े का बदला लेने के लिए एक एड्स पीड़ित सेक्स वर्कर को आरोपी के पास भेजा था। इस बात की जानकारी मिलने के बाद आरोपी युवक की हत्या करना चाहता था लेकिन युवक डर से भाग गया था।

बाहरी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त विक्रमजीत सिंह ने बताया कि 21 अप्रैल को विजय विहार इलाके में एक महिला की कैंची से गोदकर हत्या कर दी गई थी।

..और कर दी युवक की मां की हत्या

The revange of AIDS diesese to murder the mother.

महिला की पहचान शांति देवी के रूप में हुई। जांच के दौरान पुलिस को एक चश्मदीद गवाह मिला। जिसने पुलिस को बताया कि विनोद (बदला हुआ नाम) ने महिला की हत्या की है।

जांच में पता चला कि विनोद बिहार के खगड़िया का रहने वाला है और यहां आरटीवी चलाता था। उसकी तलाश में पुलिस की टीम ने दिल्ली और बिहार में दबिश दी। लेकिन आरोपी नहीं मिला।

6 जुलाई को पुलिस को जानकारी मिली कि विनोद अपने गांव में मौजूद है। इस सूचना पर पुलिस की टीम 7 जुलाई को आरोपी को बिहार से दबोच लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

कीडनी में दर्द से पता चली बीमारी

The revange of AIDS diesese to murder the mother.

बिहार की अदालत में पेश करने के बाद पुलिस उसे ट्रांजिट रिमांड पर दिल्ली लेकर आ गई। विनोद ने पूछताछ में बताया कि शांति देवी का बेटा अनिल भी आरटीवी चलाता था।

उनके बीच व्यवसायिक दुश्मनी थी। कुछ माह पहले विनोद किडनी में दर्द की शिकायत होने पर अंबेडकर अस्पताल में इलाज करवाने गया। जहां पता चला कि वह एडस का मरीज है।

कुछ दिन बाद अनिल ने अपने दोस्तों को बताया कि झगड़े का बदला लेने के लिए उसने ही विनोद के पास एड्स पीड़ित सेक्स वर्कर को भेजा था, जिसकी वजह से विनोद एड्स का रोगी हो गया।

इस बात की जानकारी मिलने के बाद से विनोद अनिल की हत्या करना चाहता था। लेकिन अनिल भागकर बिहार चला गया। यहां उसकी मां थी। विनोद ने अनिल से बदला लेने के लिए उसकी मां की ही हत्या कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed