फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The process of formation of education committee will be completed on 24th July

Delhi NCR News: 24 जुलाई को शिक्षा समिति के गठन की प्रक्रिया होगी पूरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jul 2025 08:27 PM IST
विज्ञापन
एमसीडी में शिक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने की कवायद शुरू
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। एमसीडी ने शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने और नीति निर्माण में पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से अपनी शिक्षा समिति के गठन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। दिसंबर 2022 में हुए एमसीडी चुनाव के बाद पहली बार शिक्षा समिति का गठन किया जा रहा है। समिति में कुल सात सदस्य होंगे जिनमें से चार सदस्य एमसीडी के निर्वाचित पार्षदों में से चुने जाएंगे जबकि तीन सदस्य शिक्षा क्षेत्र के विशेषज्ञों में से मनोनीत किए जाएंगे वह एमसीडी के सदस्य नहीं होंगे।
आगामी 24 जुलाई को एमसीडी सदन की बैठक में चार सदस्यों के चुनाव की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसके लिए भाजपा और आम आदमी पार्टी की ओर से दो-दो पार्षदों ने नामांकन दाखिल किया है। वर्तमान सदन में दलगल स्थिति को देखते हुए यह लगभग तय है कि दोनों दलों के दो-दो पार्षद निर्वाचित होंगे। समिति के सदस्य बनने के लिए भाजपा के अमित खड़खड़ी और योगेश वर्मा और आम आदमी पार्टी की श्वेता व राजीव सनसनवाल ने नामांकन पत्र दाखिल किए है।
विज्ञापन

सदन की बैठक में ही समिति में तीन सदस्य मनोनीत करने की भी प्रक्रिया पूरी की जाएगी। यह सदस्य शैक्षिक पृष्ठभूमि से होंगे और सत्ता पक्ष की अनुशंसा पर नियुक्त किए जाएंगे। यह देखना दिलचस्प होगा कि सत्तारूढ़ भाजपा किसे समिति में शामिल करती है। यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद अगले दिनों समिति के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव होगा। शिक्षा समिति का मुख्य कार्य एमसीडी के अधीन आने वाले विद्यालयों की शैक्षणिक गुणवत्ता, इंफ्रास्ट्रक्चर, शिक्षक नियुक्ति, पाठ्यक्रम और नवाचार जैसे मामलों पर सुझाव देना और निगरानी करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed