फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The Prime Minister said after Gujarat Haryana is My home

PM बोले हरियाणा है मेरा दूसरा घर, मैने यहां स्कूटर चलाया है

Mon, 07 Sep 2015 07:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Mon, 07 Sep 2015 07:27 AM IST
विज्ञापन
The Prime Minister said after Gujarat Haryana is My home

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा और विशेषकर फरीदाबाद से अपने लगाव की कहानी जनता को बताई। मोदी के संबोधन से पहले सीएम मनोहर लाल ने कहा पीएम बनने के बाद मोदी यहां तीन बार आ चुके हैं।

विज्ञापन


इसी महीने दो और कार्यक्रम हैं। इतना ज्यादा लगाव रखने वाला कोई और प्रधानमंत्री नहीं हो सकता। जवाब में मोदी ने कहा कि गुजरात के बाद यह मेरा दूसरा घर है। मेरी कर्मभूमि है।

विज्ञापन


इस धरती से मैंने सीखा है। ऐसे में इस धरती के लिए मेरा प्यार क्यों नहीं उमड़ेगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा में मेरा लंबा वक्त गुजरा है। यहां के हर गली कूचे से वाकिफ हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फरीदाबाद में तो मैने स्कूटर तक चलाया है।

The Prime Minister said after Gujarat Haryana is My home

फरीदाबाद में तो स्कूटर तक चलाया है। यहां महान संत सूरदास की सीही गांव में जन्मस्थली है, जिसके बारे में मैं अच्छी तरह जानता हूं। यहां रहते हुए हमें लोगों को बहुत प्यार दुलार मिला। अब उसको मैं विकास के रूप में ब्याज सहित लौटा रहा हूं।


मालूम हो कि मोदी 1992 से वर्ष 2000 तक हरियाणा भाजपा के प्रभारी रहे। इस दौरान उनका फरीदाबाद में काफी आना-जाना हुआ। इस दौरान उन्होंने संगठन के लिए यहां काफी काम किया।

एक मई 2009 को एनआईटी के दशहरा ग्राउंड में आयोजित एक चुनावी रैली में उन्होंने कहा था कि वे यहां की सारी समस्याओं से वाकिफ हैं। इस शहर को नजदीक से देखा है। उसके बाद वे यहां सितंबर 2012 में भाजपा के अधिवेशन में आए थे। उन्होंने सेक्टर-12 में रैली की थी। फिर 28 जून 2014 को भाजपा सांसदों के प्रशिक्षण शिविर में यहां आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed