केजरीवाल ने दी पीएम को बधाई, आशुतोष ने उठाए सवाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर किए जा रहे कार्यक्रमों को लेकर आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर निशाना साधा है। हालांकि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने पीएम को जन्मदिन की बधाई दी है।
लेकिन दूसरी ओर आप नेता आशुतोष ने पीएम के जन्मदिन के जश्न की आलोचना करते हुए ट्वीट किया। उन्होंने डेंगू से दिल्ली में हो रही मौतों के बावजूद पीएम के जन्मदिन समारोह पर सवाल उठाए।
आशुतोष ने ट्वीट किया कि दिल्ली में लोग मर रहे हैं और बीजेपी पीएम के जन्मदिन का जश्न मनाने में व्यस्त है।
People are dying in Delhi and BJP busy celebrating PM's birth day !!!
— ashutosh (@ashutosh83B) September 17, 2015
'राजनयिक देश छोड़ गया और चुप रही मोदी सरकार'
आशुतोष ने पीएम मोदी पर जन्मदिन के अलावा गुड़गांव रेप मामले में भी केंद्र सरकार के रवैये पर सवाल उठाया। उन्होंने नेपाली महिलाओं का यौन उत्पीड़न करने वाले सऊदी राजनयिक के देश छोड़ने पर करारा वार किया।
आप नेता ने इस पर ट्वीट किया कि बिना दंड दिए आरोपी राजनयिक को भारत से जाने दिया क्या यही आरएसएस का राष्ट्रवाद है। आशुतोष ने दूसरे ट्वीट में लिखा कि राजनयिक को देश छोड़कर जाने दिया गया और मोदी सरकार चुप रही।
गौरतलब है कि गुड़गांव में नेपाली युवतियों को बंधक बनाकर यौन उत्पीड़न करने वाले राजनयिक ने भारत छोड़ दिया। जिसका खुलासा विदेश मंत्रालय ने किया।
Saudi diplomat left India without being punished.If this has happened under other regime,RSS/BJP would have proclaimed them anti national.
— ashutosh (@ashutosh83B) September 16, 2015