{"_id":"5766a93c4f1c1b686611b8f0","slug":"the-police-will-also-use-administrative-personnel-yoga-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"योग दिवस पर पुलिस प्रशासनिककर्मी भी करेंगे योग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योग दिवस पर पुलिस प्रशासनिककर्मी भी करेंगे योग
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Mon, 20 Jun 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगामी 21 जून को योग दिवस के उपलक्ष्य में सेक्टर-12 स्थित हुडा ग्राउण्ड में स्वामी रामदेव के नेतृत्व में आयोजित होने वाले जिलास्तरीय योग एवं ध्यान शिविर समारोह पुलिस और प्रशासनिककर्मी भी योग करेंगे।
विज्ञापन
रविवार को उपायुक्त चन्द्रशेखर की अध्यक्षता में जिला प्रशासन के सभी सम्बन्धित अधिकारियों की एक बैठक लघु सचिवालय सेक्टर-12 की छठी मंजिल पर स्थित जिला प्रशासन के कान्फ्रैंस हाल में आयोजित की गई।
विज्ञापन
भारत स्वाभिमान ट्रस्ट एवं पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के केन्द्र प्रभारी राकेश कुमार जिला प्रभारी जयपाल शास्त्री, दिनेश अग्रवाल व अंकुर सिंह भी संस्था की ओर से मौजूद थे।
विज्ञापन
उपायुक्त ने कहा कि 21 जून को इस समारोह में सरकार की ओर से केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह तथा हरियाणा भाजपा प्रभारी अनिल जैन बतौर राज्य अतिथि पधारेंगे। इस दिन सरकार की ओर से सुबह 09:00 बजे से 11:00 बजे तक दो घंटे का अल्प राजपत्रित अवकाश घोषित किया गया है।
सरकारी कार्यालयों के साथ-साथ सभी उद्योगों, व्यावसायिक एवं शिक्षण संस्थानों में भी यह अवकाश लागू रहेगा। आयोजन संस्था के प्रतिनिधि राकेश कुमार ने कहा कि उनकी संस्थान के युवा सेवा कार्यकर्ताओं सहित सभी वालिंटियर्स भी ग्राउण्ड में कई प्रकार की आवश्यक सेवाओं में सहयोग करेंगे।