फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The police and the public is low in the distance, now 'One Touch Away' security

अब पब्लिक से 'वन टच अवे' दिल्ली पुलिस

Sat, 29 Aug 2015 10:47 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 29 Aug 2015 10:47 PM IST
विज्ञापन
The police and the public is low in the distance, now 'One Touch Away' security

दिल्ली पुलिस अब राजधानी के लोगों से सिर्फ एक टच दूर है। लोग अपने मोबाइल पर टच करेंगे तो दिल्ली पुलिस व अपराधियों के बारे में पूरी जानकारी मिल जाएगी।

विज्ञापन


इस मोबाइल ऐप के तहत आम जनता भी पुलिस की आंख बनकर कानून तोड़ने वालों पर कार्रवाई करवा सकती है। दिल्ली पुलिस आयुक्त भीमसेन बस्सी ने पुलिस मुख्यालय में शुक्रवार को ‘वन टच अवे’ नामक मोबाइल ऐप के पहले ट्रायल रन की शुरुआत की।
विज्ञापन


लोग इसे गूगल प्ले से अपने मोबाइल पर लोड कर सकते हैं। लोड करने के बाद दिल्ली पुलिस से संबंधित तमाम जानकारी प्राप्त करने के अलावा अपराध व अपराधियों की जानकारी भी साझा कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के सभी विभागों की जानकारी ले सकते हैं। दिल्ली पुलिस अधिकारी भी रोजाना प्रयोग में आने वाली आईपीसी, क्रिमिनल प्रोसेडयूर कोड, इंर्फोमेशन टेकभनालॉजी एक्ट और एमवी एक्ट के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं।

एप से मिलेंगे ईनामी प्वाइंट

The police and the public is low in the distance, now 'One Touch Away' security

पुलिस आयुक्त ने कहा कि ऐप को लोड करते समय लोगों को कुछ जानकारियां देनी होगी। मोबाइल पर ऐप के डाउनलोड होते ही व्यक्ति सीधे तौर पर पुलिस से जुड़ जाएगा।

इस ऐप से लोगों को पुलिस अधिकारी व जांच अधिकारी केनंबर मिल जाएंगे। इस ऐप की खास बात ये है कि व्यक्ति जहां जाएगा उसे उस स्थान के बारे में जानकारी मिलती रहेगी।

फिलहाल इस ऐप को लोगों के लिए शुरू किया जा रहा है। जल्द ही पुलिसकर्मी व अधिकारियों के लिए भी इसे शुरू कर दिया जाएगा। पुलिस आयुक्त ने लोगों से आग्रह किया कि ज्यादा से ज्यादा लोग इस ऐप से खुद को जोड़ें और पुलिस को अपराध आदि के बारे में जानकारी दें।

लोगों को प्रेरित करने के लिए इनामी प्वाइंट दिए जाएंगे, जो व्यक्ति ज्यादा और अच्छी सूचना देगा उसे परिवार के साथ सिनेमा देखने व रेस्टोरेंट में खाना खाने के अलावा गिफ्ट वाउचर भी दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed