फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The owner was robbed, doggie death because of shock

मालिक से हुई लूट, सदमे में डॉगी ने तोड़ा दम

Wed, 30 Sep 2015 10:20 AM IST
Updated Wed, 30 Sep 2015 10:20 AM IST
विज्ञापन
The owner was robbed, doggie death because of shock

डॉगी का अपने मालिक के प्रति कितना लगाव होता है, उसका उदाहरण नोएडा के सेक्टर-93 में देखने को मिला। मालिक से बाइक सवार बदमाशों ने सोने की चेन लूट ली।

विज्ञापन


डॉगी भौंकता रहा, मगर मालिक ने उसे बदमाशों पर नहीं छोड़ा, क्योंकि उन्हें डर था कि बदमाश कहीं उसे गोली न मार दें। ऐसे में बदमाश चेन लूटकर फरार हो गए और मालिक उसे लेकर घर आ गए।

विज्ञापन


घटना के चंद मिनटों बाद ही डॉगी सदमे में आ गया और उसकी मौत हो गई। सेक्टर-93 निवासी राजीव बख्शी इंटीरियर डिजाइनर हैं। वह सुपरटेक के अपार्टमेंट में रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


छह साल से उनके पास ब्रूजो नामक एक डॉगी था। ब्रूजो पग ब्रीड का था। वे उसे परिवार के सदस्य की तरह रखते थे। रविवार सुबह वह मार्निंग वॉक पर ब्रूजो के साथ गए। घर लौटते वक्त गेट नंबर-3 के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने पिस्टल के बल पर उनसे सोने की चेन लूट ली।

डर था कि कहीं ब्रूजो को वे गोली न मार दें

The owner was robbed, doggie death because of shock

ब्रूजो बदमाशों पर भौंकता रहा, मगर राजीव ने उसको नहीं छोड़ा। उन्हें डर था कि कहीं ब्रूजो को वे गोली न मार दें। राजीव ने बताया कि घटना के बाद जब ब्रूजो को लेकर घर पहुंचे तो उन्होंने पाया कि ब्रूजो काफी सुस्त हो गया था और शांत भी।


थोड़ी देर बाद उसने दम तोड़ दिया। राजीव का कहना है कि लूट की घटना के बाद सदमे में आकर ब्रूजो ने दम तोड़ दिया। घटना की पूरी जानकारी उन्होंने फेस-2 पुलिस को दे दी है।

पशु चिकित्सक डॉ. रवि कुमार के मुताबिक जिनसे पेट का लगाव होता है और वे मालिक के साथ काफी घुले-मिले होते हैं। मालिक के साथ हुई घटना को डॉगी ने महसूस किया होगा, जिसके चलते सदमे में आकर उसकी मौत हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed