फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The opposition is growing, making more "PK".

जितना बढ़ रहा विरोध, उतना कमा रही ‘पीके’

Tue, 30 Dec 2014 12:45 AM IST
अमर उजाला, वैशाली
अमर उजाला, वैशाली Updated Tue, 30 Dec 2014 12:45 AM IST
विज्ञापन
The opposition is growing, making more "PK".

‘पीके’ का विरोध जितना बढ़ रहा है, उतना ही पीके की कमाई भी बढ़ती जा रही है। फिल्म निर्माता की ओर से फिल्म के टिकट की कीमत भी अधिक रखी गई है, इसके बावजूद मल्टीप्लेक्स दर्शका से अटे पड़े हैं।

विज्ञापन


भले कुछ संगठन फिल्म पर बैन लगाने की मांग कर रहे हों लेकिन फिल्म की कमाई पर इससे कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। मल्टीप्लेक्स में दर्शकों का आना जारी है।

हॉट सिटी के विभिन्न मल्टीप्लेक्स में पीके ने 80 से 90 फीसदी ऑक्युपेंसी के साथ धमाकेदार शुरुआत की। दूसरे दिन ही ऑक्युपेंसी 95 से 100 फीसदी के बीच पहुंच गई। सभी मल्टीप्लेक्स का औसत मिलाया जाए तो पहले हफ्ते की कलेक्शन 90 से 95 फीसदी के आसपास रही।
विज्ञापन


जिसे पीके को एक सफल फिल्म बना दिया। ये हालात तब हैं कि जबकि पीके के टिकट की कीमत अन्य फिल्मों के मुकाबले कहीं ज्यादा है। जहां अन्य फिल्मों का सामान्य श्रेणी का टिकट 125 से 150 रुपये के आसपास होता है वहीं पीके का टिकट 220 रुपये का है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिल्म को रिलीज करने से पहले ही फिल्म निर्माता ने रणनीति के तहत टिकट की कीमत अधिक रही। जिससे पहले तीन दिनों में सौ करोड़ का जादुई आंकड़ा हासिल किया जा सके। हुआ भी ऐसा ही।

उधर, फिल्म रिलीज होने के साथ ही धार्मिक संगठनों ने पीके का विरोध शुरू कर दिया। लेकिन फिल्म की रफ्तार पर कोई ब्रेक नहीं लगा। दूसरे हफ्ते में भी पीके 70 से 80 फीसदी कलेक्शन के साथ आगे चल रही है।


इस शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म ‘अगली’ भी पीके की गति पर ब्रेक नहीं लगा सकी। स्टॉर एक्स के सिनेमा मैनेजर अजय वर्मा ने बताया कि पीके को दर्शक मिल रहे हैं। शाम और रात के शो में दर्शकों की संख्या अधिक है। युवाओं को फिल्म बेहद पसंद आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed