{"_id":"57c307d54f1c1bf638d504f3","slug":"the-occupation-authority-and-the-police-charge-writes-to-cm","type":"story","status":"publish","title_hn":"कब्जे को लेकर प्राधिकरण और पुलिस पर आरोप, सीएम को लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कब्जे को लेकर प्राधिकरण और पुलिस पर आरोप, सीएम को लिखा पत्र
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Mon, 29 Aug 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
अखिलेश यादव
जिले के कुछ अफसरों की शह पर नोएडा में प्राइम लोकेशन की जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। एक व्यक्ति ने अमर उजला को गुमनाम पत्र भेजकर यह शिकायत की है।
विज्ञापन
इस पत्र की कॉपी मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, एनजीटी, डीजीपी, डीएम और एसडीएम के अलावा सपा के आला कमान को भी भेजी गई है। आरोप है कि नोएडा के सेक्टर-121 और 122 के पास नलकूप है और वहीं पर करीब 5 हजार वर्गमीटर जमीन पर अवैध कब्जा किया गया है। जिसमें प्राधिकरण और पुलिस के अफसर भी शामिल हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा नलकूप नंबर एक के पास ही ग्रीन बेल्ट की जमीन है जिसे कुछ भूमाफिया केमिकल से पेड़ों को सुखा रहे हैं और सूख जाने पर उन्हें कटवा देते हैं जिससे भविष्य में उक्त जमीन को कब्जाया जा सके। यहां से एफएनजी के बीच एक और जमीन को कब्जाने का माफिया साजिश कर रहे हैं लेकिन प्राधिकरण अफसर कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन