फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The new vehicle will take the trouble to those.

नया वाहन लेने वालों को होगी परेशानी

Tue, 06 Jan 2015 01:40 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Tue, 06 Jan 2015 01:40 PM IST
विज्ञापन
The new vehicle will take the trouble to those.

एनसीआर सहित सूबे में नए वाहन खरीदने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। हरियाणा ऑटोमोबाइल कैरियर वेलफेयर एसोसिएशन ने वाहन ढुलाई वाले कैरियर की हड़ताल कर दी है।

विज्ञापन


ऐसे में हरियाणा से आने वाले नए वाहनों में कमी आएगी और इसका खामियाजा नए वाहन खरीदने वालों को भुगतना होगा। जनपद में करीब पांच हजार वाहनों की बिक्री रोजाना होती है।
विज्ञापन


इनमें से ज्यादातर वाहनों की सप्लाई हरियाणा से की जाती है। हरियाणा में जहां कई नए वाहनों की कंपनियां हैं, वहीं कई रीजनल एजेंसियां हैं। कैरियर वाहनों की हड़ताल से इनकी सप्लाई बंद हो जाएगी, जिससे नए वाहनों की कमी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीवीएस आटोज के प्रवक्ता पीके गुप्ता ने बताया कि फिलहाल स्टाक मौजूद है। जनवरी में नए वाहन खरीदने वालों की भरमार रहती है। जल्द ही वाहनों की मांग बढ़ेगी। आपूर्ति न होने से परेशानी का सामना करना पड़ेगा।


रोजाना दो हजार कारें जाती हैं बाहर
बड़े ट्रकों और कंटेनरों के जरिए गुड़गांव से रोजाना दो हजार कारें देश के कोने-कोने में भेजी जाती हैं। वहीं तकरीबन 10 हजार बाइक की ढुलाई होती है। अगर हरियाणा की बात की जाए तो यहां से रोजाना छह हजार कारें और 30 हजार बाइक की ढुलाई होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed