फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The new guidelines will improve traffic Zila Ghaziabad

नई ट्रैफिक गाइडलाइन से सुधरेगा जिला गाजियाबाद

Tue, 24 Feb 2015 12:08 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Tue, 24 Feb 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
The new guidelines will improve traffic Zila Ghaziabad

आए दिन लगने वाले जाम से शहर की छवि बिगड़ रही है। इसे लेकर ट्रैफिक पुलिस परेशान है और छवि सुधारने के लिए अब गाइड लाइन तैयार की गई है। शादी के सीजन में बैंक्वेट हॉल, होटल के बाहर खडे़ वाहनों से जाम लगना, रांग साइड वाहन चलाना जाम की मुख्य वहज माना गया है।

विज्ञापन


गाइड लाइन के मुताबिक अब शादियों में आने वाले वाहन सड़कों पर पार्क नहीं किए जा सकेंगे। होटल मालिकों के साथ ट्रैफिक पुलिस के अफसर मीटिंग करेंगे।

गाइड लाइन जारी करने के बावजूद होटलाें और बैंक्वेट हॉल के बाहर वाहन खडे़ मिले तो मालिकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एसपी ट्रैफिक अमर सिंह ने बताया कि शादी के दौरान होटल के बाहर सैकड़ों वाहन 4 से घंटे सड़क किनारे खडे़ रहते हैं।
विज्ञापन


इसकी वजह से जाम लगता है। रविवार रात भी लिंक रोड पर शादियों के कारण 5 घंटे जाम रहा। दूर-दराज से आने वाले लोगों की नजरों में गाजियाबाद की छवि जाम के शहर के तौर पर बनती जा रही है। महानगर को जाममुक्त करने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने गाइड लाइन तैयार की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रैफिक पुलिस की रिपोर्ट में जाम की वजह

रांग साइड वाहन चलाना व टर्न लेना
बसों के स्टॉपेज निश्चित न होना
होटलों के बाहर पब्लिक सड़क पर अवैध पार्किंग
जाम लगने पर वाहन चालकों की जल्दबाजी

ये है गाइडलाइन
होटल-बैंक्वेट हाल मालिक सड़क किनारे नहीं पार्क कराएंगे वाहन
मार्केट एरिया के आसपास खाली जगह को पार्किंग के रूप में प्रयोग किया जाएगा
बीच सड़क बसों में सवारियां बैठाने वाले बस चालकों के विरुद्ध चेकिंग अभियान
गलत दिशा में वाहन चलाने व टर्न लेने वालों का होगा चालान
जाम लगने पर वाहन मालिकों से धैर्य बनाए रखने की अपील करेंगे अधिकारी
ट्रैफिक लाइटों को दुरुस्त कराया जाएगा
अवैध कट होंगे बंद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed