फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The municipal reform will spend 39 million to two streets

नगर निगम दो सड़कों के सुधार के लिए खर्च करेगा 39 करोड़

Sat, 10 Sep 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Sat, 10 Sep 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
The municipal reform will spend 39 million to two streets
गुड़गांव

नगर निगम गुड़गांव दो सड़कों की मरम्मत पर 39 करोड़ रुपये की राशि खर्च करेगा। पहली सड़क अतुल कटारिया चौक से सेक्टर-5 चौक है और दूसरी सेक्टर-5 से पालम विहार का रेजांगला चौक है। 

विज्ञापन


इन दोनों सड़कों का एस्टीमेट बनाकर मंजूरी के लिए चंडीगढ़ भेज दिया गया है।  इस बात की जानकारी गुड़गांव विधानसभा क्षेत्र से विधायक उमेश अग्रवाल ने दी है। 
विज्ञापन


विधायक अग्रवाल  शुक्रवार को शीतला माता रोड के उत्सव गार्डन में  गुड़गांव पार्टी लॉन एसोसिएशन के पदाधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। 

उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार गुड़गांव में हर गली व सड़क के निर्माण व मरम्मत के काम को प्राथमिकता दे रही है। मुख्यमंत्री स्वयं यहां के विकास कार्यों में रुचि ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक ने कहा कि सीएम स्वयं 36 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले पुराने दिल्ली रोड को छह लेन का बनाने का शिलान्यास कर चुके हैं। इस रोड के निर्माण का काम जोरों पर है। 


पार्टी लॉन एसोसिएशन के पदाधिकारियों द्वारा रखी गई मांगों के संबंध में विधायक ने कहा कि किसी भी पार्टी लॉन को उजड़ने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार लोगों को उजाड़ने की बजाय बसाने में ज्यादा विश्वास रखती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed