{"_id":"588f61e84f1c1b7c3de80f84","slug":"the-movie-trailer-can-be-watched-in-a-day-over-40-million-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्जिकल स्ट्राइक पर बनी इस फिल्म के ट्रेलर को 40 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्जिकल स्ट्राइक पर बनी इस फिल्म के ट्रेलर को 40 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Wed, 01 Feb 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
hind ka napak ko javab
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेरा सच्चा सौदा के गुरु डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह की 10 फरवरी को रिलीज हो रही 'हिंद का नापाक को जवाब फिल्म का सोमवार को देश के 37 जिलों में एक साथ प्रमोशन किया गया। भारतीय सेना द्वारा की गई सर्जिकल स्ट्राइक पर आधारित फिल्म हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड में आनलाइन प्रमोशन किया गया।
विज्ञापन
तीन से साढ़े तीन हजार स्क्रीन पर यह फिल्म दिखाई जाएगी। फिल्म हिंदी के अलावा तमिल, तेलगू, मलयालम, अंग्रेजी सब टाइटल के साथ रिलीज होगी। इस फिल्म में हनीप्रीत इन्सां ने अदाकारी व फिल्म निर्माण से संबधित 21 भूमिका निभाई। फिल्म के रिलीज होने से पहले इसके नाम पांच रिकार्ड हो चुके हैं।
विज्ञापन
लोगों द्वारा सिग्नेचर स्टैप करना, देशभक्ति की शपथ इसमें शामिल है। सर्वाधिक लोगों के साथ ट्रेलर लांच किया गया है। फिल्म का ट्रेलर 25 जनवरी को 2 करोड़ 75 लाख लोगों के बीच जारी किया गया। 26 जनवरी को फिल्म का ऑडियो सांग रिलीज किया गया। जिसे अब तक 60 हजार बार रिट्वीट किया गया है। ट्रेलर को यू-ट्यूब पर 40 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।
विज्ञापन