फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The mayor and deputy mayor election in Delhi

अब मेयर और डिप्टी मेयर के लिए छिड़ेगी जंग

Sat, 12 Apr 2014 04:38 PM IST
Updated Sat, 12 Apr 2014 04:38 PM IST
विज्ञापन
The mayor and deputy mayor election in Delhi

लोकसभा चुनाव के लिए मतदान होने के बाद भाजपा ने तीनों नगर निगम में मेयर व डिप्टी मेयर चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है।

विज्ञापन


तीनों नगर निगम के मेयर के निर्देशों पर निगम सचिवालय ने शुक्रवार को चालू वर्ष के लिए मेयर व डिप्टी मेयर के चुनाव के लिए अधिसूचना जारी कर दी।

प्रतिवर्ष अप्रैल में सदन की पहली बैठक में मेयर व डिप्टी मेयर का चुनाव होना अनिवार्य है। इस वर्ष तीनों नगर निगम में मेयर पद अनुसूचित जाति के पार्षद के लिए आरक्षित हैं।

ये है शिड्यूल

The mayor and deputy mayor election in Delhi

उत्तरी दिल्ली नगर निगम के मेयर व डिप्टी मेयर पद का चुनाव 28 अप्रैल को होगा। इन पदों के लिए 17 अप्रैल तक नामांकन पत्र जमा कराए जा सकते है।

पूर्वी दिल्ली व दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के मेयर व डिप्टी का चुनाव 29 अप्रैल को होगा। दक्षिणी दिल्ली नगर निगम में 16 अप्रैल तक नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकते हैं, जबकि पूर्वी दिल्ली नगर निगम में नामांकन पत्र दाखिल करने की 21 अप्रैल अंतिम तिथि है।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा की तैयारियां भी हैं जोरों पर

The mayor and deputy mayor election in Delhi

उत्तरी दिल्ली और पूर्वी दिल्ली नगर निगम में भाजपा को पूर्ण बहुमत होने के चलते मेयर व डिप्टी मेयर पद उसके पार्षदों की जीत निश्चित है। वहीं दक्षिणी दिल्ली नगर निगम में भाजपा के पास बहुमत नहीं है।

उसे बसपा व एनसीपी के पार्षद समर्थन दे रहे हैं। तीनों नगर निगम के सदन की बैठक में स्थाई समिति के तीन-तीन सदस्यों का भी चुनाव होगा।

उत्तरी दिल्ली में मेयर पद के लिए स्थाई समिति के पूर्व अध्यक्ष योगेंद्र चंदोलिया, वर्तमान डिप्टी मेयर पूर्णिमा विद्यार्थी व शिक्षा समिति के अध्यक्ष रामकिशन बंशीवाल प्रमुख दावेदार माने जा रहे हैं।

विज्ञापन

क्या हैं इस चुनाव के समीकरण?

The mayor and deputy mayor election in Delhi

जबकि पूर्वी दिल्ली नगर निगम में मेयर पद के लिए रामकुमार ढिल्लों व बलवीर सिंह दावेदारी कर रहे हैं। दक्षिणी दिल्ली में मेयर पद के लिए भाजपा पार्षद दो खेमों में बंटे हैं।

जाट समुदाय के पार्षद प्रदीप कुमार के लिए लॉबिंग कर रहे हैं, जबकि गुर्जर समुदाय के पार्षद खुशीराम का समर्थन कर रहे हैं।

दक्षिणी दिल्ली में कांग्रेस भी चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है और दर्शना जाटव को चुनाव लड़ाने की संभावना है। कांग्रेस की ओर से डिप्टी मेयर के लिए प्रवीण राणा उसके उम्मीदवार हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed