{"_id":"792f488fe045ac8891b0a9dca7b3eb27","slug":"the-land-lady-s-this-act-put-him-on-hanging-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान मालकिन की इस करतूत के कारण लगाई फांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकान मालकिन की इस करतूत के कारण लगाई फांसी
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sat, 16 May 2015 06:58 PM IST
विज्ञापन
नंगला एंक्लेव निवासी अजय के बेटे यश (11) ने शुक्रवार देर शाम घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पिता ने मकान मालकिन पर बेटे को आत्महत्या करने को मजबूर करने का आरोप लगाते हुए सारन थाने में केस दर्ज कराया।
विज्ञापन
मूल रूप से अलीगढ़ (यूपी) का रहने वाला अजय फेब्रिकेटर्स का काम करता है। वह नगला एंक्लेव निवासी हीरालाल के यहां परिवार के साथ किराये पर रह रहा था।
अजय का आरोप है कि शुक्रवार शाम मकान मालिक की पत्नी ने बेटे को चार-पांच थप्पड़ मार कर झिड़कते हुए भगाया था। इससे दुखी होकर यश ने अंदर जाकर कमरा बंद कर लिया और फांसी लगा ली।
विज्ञापन
पर्वतीय कॉलोनी चौकी इंचार्ज ने बताया कि पोस्टमॉर्टम के बाद बच्चे का शव परिजनों को सौंप दिया गया। महिला के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन