फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The lack of cash due Jamia Cooperative Bank give ten rupees coins

कैश की कमी चलते जामिया को-ऑपरेटिव बैंक ने थमाए दस-दस के सिक्के

Sun, 20 Nov 2016 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 20 Nov 2016 12:45 AM IST
सार

हेडलाइन - 20000 मांगे थे, 15 किलो चिल्लर मिली
जामिया नगर के इम्तियाज खान ने मजबूरी में भरी हामी

विज्ञापन
The lack of cash due Jamia Cooperative Bank give ten rupees coins
दस रुपये - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जामिया नगर के इम्तियाज आलम को रुपयों की सख्त जरूरत थी, उनकी जरूरत पूरी तो हुई मगर 10-10 के 2000 सिक्कों की शक्ल में, जिनका कुल वजन तकरीबन 15 किलो है। आलम जनसंपर्क अधिकारी हैं। वह 500 व 1000 रुपये के पुराने नोट लेकर शुक्रवार को जसोला स्थित जामिया को-ऑपरेटिव बैंक गए थे।

विज्ञापन


उन्होंने अपनी मजबूरी जताते हुए 20 हजार रुपये की जरूरत बताई। बैंक मैनेजर उनकी जरूरत को समझते हुए रुपये बदलने को तैयार हो गए, मगर शर्त थी कि उन्हें यह पैसे 10-10 रुपये के सिक्कों के रूप में मिलेंगे।
विज्ञापन

आलम के मुताबिक, पहले उन्होंने सोचा कि इसे लेकर कैसे जाएंगे, लेकिन जरूरत थी इसलिए तैयार हो गए। सोचा कि कम से कम इससे खरीददारी समेत अन्य काम तो होंगे। उन्होंने इन पैसों से देनदारियां खत्म कीं। उन्होंने उन लोगों को खुले देने का ऑफर भी दिया है, जिनके पास दो हजार रुपये के नोट हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इम्तियाज ने कहा जब से पुराने नोट बंद हुए हैं तब से एक बार भी एटीएम ने काम नहीं किया है। बैंक में भी जरूरत के हिसाब से कैश नहीं है। वह करीब चार घंटे लाइन में लगे रहे क्योंकि उन्हें किसी जरूरी काम से गोवा जाना है। ‘मैंने मैनेजर से कहा कि कुछ इंतजाम कीजिए।


उन्होंने कहा कि हमारे पास भी कैश कम ही है। उन्होंने मुझे सिक्के देने का ऑफर दिया। मुझे जरूरत थी तो 15 मिनट बाद मैं राजी हो गया। बस मुझे सिक्के मिल गए। मैंने उन्हें बोरे में भरकर पीठ पर लादा और बैंक से बाहर आ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed