फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The lab technician who hanged self found corona positive in delhi

दिल्लीः जिस लैब टेक्नीशियन ने लगाई थी फांसी, वह निकला कोरोना पॉजिटिव

Sun, 03 May 2020 06:45 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 03 May 2020 06:45 AM IST
विज्ञापन
The lab technician who hanged self found corona positive in delhi
demo pic - फोटो : PTI

उत्तरी दिल्ली के वजीराबाद इलाके में बुधवार शाम को मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज के जिस लैब टेक्नीशियन ने फांसी लगाई थी, जांच में वह कोरोना पॉजिटिव पाया गया। 

विज्ञापन


इसका पता चलते ही वजीराबाद थाने में अफरा-तफरी मच गई। लैब टेक्नीशियन का शव मोर्चरी पहुंचाने वाले पांच पुलिसकर्मियों को क्वारंटीन कर दिया गया है। पुलिस अधिकारियों की मानें तो शुक्रवार शाम को लैब टेकनीशियन की रिपोर्ट आई, जिसमें उसके कोरोना संक्रमित होने का पता चला। 
विज्ञापन


53 साल का लैब टेक्नीशियन परिवार के साथ मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज परिसर में बने सरकारी क्वॉर्टर में रहता था। उसकी ड्यूटी कोविड टेस्ट लैब में थी। उसका वजीराबाद के संगम विहार इलाके में खुद का भी मकान है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार को सुरक्षित रखने की वजह से दस दिन से लैब टेक्नीशियन वजीराबाद वाले मकान में रह रहा था। बुधवार को उसने फांसी लगा ली थी। पुलिसकर्मियों ने भी लापरवाही बरतकर उसका शव ऐसे ही उतारकर मोर्चरी भेज दिया। 


इधर जब उसके नमूने लेकर कोरोना संक्रमण की जांच की गई, तो वह पॉजिटिव पाया गया। आशंका व्यक्त की जा रही है कि शायद लैब टेक्नीशियन को इसका पता चल गया था, इसी वजह से उसने यह कदम उठाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed