फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The JNU administration issued an advisory to stay away from the Jantar Mantar protests.

Delhi NCR News: जेएनयू प्रशासन ने जंतर-मंतर प्रदर्शनों से दूर रहने की एडवाइजरी जारी की

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 05:51 PM IST
विज्ञापन
कहा, उल्लंघन करने पर होगी कानूनी और अनुशासनात्मक कार्रवाई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) प्रशासन ने छात्रों और शिक्षकों को जंतर-मंतर पर प्रदर्शनों से दूर रहने की एडवाइजरी जारी की है। यह एडवाइजरी सोशल मीडिया मंच एक्स पर जारी की गई। इसमें व्यक्तिगत सुरक्षा और जिम्मेदारीपूर्ण व्यवहार अपनाने की अपील की गई है।
एडवाइजरी सर्वोच्च न्यायालय के सार्वजनिक प्रदर्शनों संबंधी निर्देशों के अनुरूप है। इसमें छात्रों, शिक्षकों को जंतर-मंतर पर प्रदर्शनों या भीड़ से दूर रहने को कहा गया है। सोशल मीडिया के उपयोग में भी विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि उल्लंघन पर कानूनी और अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी। विश्वविद्यालय ने समुदाय से अकादमिक जिम्मेदारी और अनुशासित आचरण का पालन करने का आग्रह किया। प्रशासन ने शांति, सुरक्षा और संस्थान की गरिमा बनाए रखने में सहयोग की अपील की है। विश्वविद्यालय की इस एडवाइजरी को लेकर छात्र संघ ने विरोध दर्ज कराया है।
विज्ञापन


हिंसा आंदोलन की मूलभावना को कमजोर करती है : प्रो. क्रिस्टु
जेएनयू के ऐतिहासिक अध्ययन केंद्र के प्रोफेसर क्रिस्टु दास ने इस पर टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक आंदोलन की वैधता उसके शांतिपूर्ण स्वरूप में निहित होती है। हिंसा आंदोलन की मूल भावना को कमजोर करती है। प्रोफेसर दास ने प्रदर्शनकारियों और पुलिस दोनों पर लगे आरोपों की स्वतंत्र जांच की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed