फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The International Pavilion is filled with the fragrance of different countries.

Delhi NCR News: अलग-अलग देशों की खुशबू से महक रहा इंटरनेशनल पवेलियन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Nov 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
दुबई बकलावा से लेकर कोरियन स्किनकेयर तक छाया विदेशी क्रेज
विज्ञापन

काजल कुमारी
नई दिल्ली। भारत मंडपम में चल रहा अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला इस बार अपने इंटरनेशनल पवेलियन की वजह से सबसे ज्यादा सुर्खियों में है। यहां दुनिया के अलग-अलग कोनों की खुशबू, चमक और रंग एक साथ दिखाई दे रहे हैं। दुबई के मीठे बकलावा से लेकर कोरिया के चमचमाते स्किनकेयर तक, हर स्टॉल लोगों को अपनी ओर खींच रहा है। विदेशी ब्रांडों की ग्लोबल रेंज ने पूरे मेले में एक नया ट्रेंड सेट कर दिया है, जहां सुबह से शाम तक लंबी कतारें लगी रहती हैं।


हाल नंबर एक में मौजूद दुबई स्टॉल लोगों के लिए खास आकर्षण बना हुआ है। स्टॉल संचालक फरास ने बताया कि बकलावा की मांग लगातार बढ़ रही है। यहां काजू, पिस्ता, बादाम, शहद, चॉकलेट और सादा हर तरह के बकलावा उपलब्ध हैं, और इन सभी की बिक्री तेजी से हो रही है। इसके साथ ही दुबई के प्रीमियम परफ्यूम भी लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं।
विज्ञापन



वहीं बगल में स्थित कोरिया स्टॉल अपने स्किनकेयर प्रोड्क्टस के साथ युवाओं से लेकर महिलाओं तक का हॉटस्पॉट बना हुआ है। मास्क, मॉइस्चराइजर, सिरम, क्लींजर, मेकअप बाम और बॉडी लोशन हर प्रोडक्ट के सामने भीड़ जमा हुई है। स्टॉल संचालक सुनील के अनुसार, कोरियन स्किनकेयर पिछले कुछ वर्षों में भारत में काफी लोकप्रिय हुआ है। हमारे अधिकतर प्रोड्क्ट्स में जेजू आइलैंड के प्राकृतिक तत्व शामिल होते हैं, जो इन्हें और प्रभावशाली बनाते हैं। यही कारण है कि लोग यहां बार-बार लौटकर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



स्वाद, स्टाइल और शॉपिंग का यह अनोखा मिश्रण इंटरनेशनल पवेलियन को मेले का सबसे व्यस्त और सबसे जीवंत हिस्सा बना चुका है। विदेशी ब्रांडों की चमक, अनूठे उत्पादों की विविधता और दुनिया भर की संस्कृतियों के मेल ने इस पवेलियन को वास्तव में एक मिनी-ग्लोबल मार्केट का रूप दे दिया है जहां हर कदम पर एक नया अनुभव मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed