'मेरी पत्नी को उसके मां-बाप ने ही मार डाला'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद के बसेलवा कॉलोनी निवासी एक युवक ने एक युवती से प्रेम विवाह किया था। एक माह पूर्व दोनों ने अपने परिवार वालों को शादी के बारे में बताया था। युवक का आरोप है कि इसके बाद से उसकी पत्नी लापता है।
उसने ससुरालियों पर पत्नी को बंधक बनाने या उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस से मदद न मिलने पर वह मामले को मुख्यमंत्री दरबार में पेश करने की तैयारी कर रहा है।
बसेलवा कॉलोनी निवासी दीपक ने बृहस्पतिवार को फोटो जर्नलिस्ट क्लब में पत्रकारों से बताया कि तीन साल पहले उसका सेक्टर-16 में रहने वाली एक युवती से प्रेम हुआ था।
युवक को मिली जान से मारने की धमकी
25 नवंबर 2011 को दोनों ने आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली थी। दीपक बेरोजगार था इसलिए दोनों ने फैसला लिया था कि नौकरी मिलने तक परिवार वालों को इसके बारे में नहीं बताया जाएगा।
अक्तूबर 2013 में दोनों ने गाजियाबाद कोर्ट से शादी का रजिस्ट्रेशन भी करा लिया था। कुछ माह पूर्व दीपक को नौकरी मिल गई। दोनों ने अपने परिवार वालों को शादी के बारे में बताया।
दीपक का आरोप है कि इसके बाद से उसकी पत्नी का कुछ पता नहीं चल रहा है और ससुराली उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। उसने अंदेशा जताया है कि सुसरालियों ने उसकी पत्नी को या तो बंधक बना रखा है या जान से मार दिया है। बताया कि ओल्ड फरीदाबाद पुलिस में शिकायत लेकर गया था लेकिन पुलिस ने उसे भगा दिया।