फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The hospital did not have the power and inverters made by flashlight guards delivery

अस्पताल में नहीं थी बिजली और इनवर्टर तो चौकीदार की टॉर्च से कर दी डिलीवरी

Sun, 26 Jun 2016 01:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Sun, 26 Jun 2016 01:49 AM IST
विज्ञापन
The hospital did not have the power and inverters made by flashlight guards delivery
चौकीदार की टॉर्च से डिलीवरी - फोटो : अमर उजाला
साइबर सिटी के हाईराइज इमारतों के बीच यहां सरकारी स्वास्थ्य सेवा लचर होती जा रही हैं। दम तोड़ती स्वास्थ्य सेवा के कारण गर्भवती महिलाओं की जान पर बनने लगी है। 
विज्ञापन


इसकी एक बानगर फर्रूखनगर स्थित स्वास्थ्य केंद्र में दिखी, जहां चौकीदार के टॉर्च की रोशनी में डिलीवरी की गई। इसे संबंध में सीएम विंडो में शिकायत दी गई है। जिसके बाद अब सिविल सर्जन कार्यालय ने जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


मामला 16 जून की रात का है। फर्रूखनगर के जोनियावास निवासी चांद सिंह अपनी पुत्रवधु शालू को प्रसव पीड़ा होने पर स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पर ले गए। वहां बिजली नहीं थी और इनवर्टर भी नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन


डिलीवरी कराने के समय वहां मौजूद स्टाफ नर्स और डॉक्टर को कुछ समझ में नहीं आया। अचानक चौकीदार से लाइट का इंतजाम कराने को कहा गया, तो उसने अपनी टॉर्च दे दी। 

सीएम विंडो पहुंचा डिलीवरी मामला

The hospital did not have the power and inverters made by flashlight guards delivery
डाक्टर - फोटो : file photo

इसके बाद टॉर्च की रोशनी में शालू ने देर रात 3:22 बजे बच्चे को जन्म दिया। स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारी इस मामले को दबाने में जुटे रहे। शालू के पति सूरज यादव पेशे से वकील हैं। 

उन्होंने  इस बाबत सीएम विंडो में शिकायत दी, जिसके बाद सिविल सर्जन डॉ. रमेश धनखड़ ने जांच शुरू करवाई। सूरज का कहना है कि स्वास्थ्य केंद्र में पानी-बिजली जैसी बुनियादी सुविधा ही नहीं है, तो यहां आने वाले मरीजों का इलाज कैसे मुमकिन होगा। 

टॉर्च की रोशनी में प्रसव के दौरान अगर कोई अनहोनी हो जाती तो इसके लिए कौन जिम्मेदार होता। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां इस तरह की घटना पहले भी हो चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed