{"_id":"6a2eafb98506cb250e0da3e6","slug":"the-high-court-collegium-revised-its-recommendations-for-judges-dropping-prachi-mishras-name-and-adding-two-new-names-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-140906-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: हाईकोर्ट कॉलेजियम ने बदली जजों की सिफारिश, प्राची मिश्रा का नाम हटाकर दो नए नाम जोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: हाईकोर्ट कॉलेजियम ने बदली जजों की सिफारिश, प्राची मिश्रा का नाम हटाकर दो नए नाम जोड़े
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। हाईकोर्ट के कॉलेजियम ने जजों की नियुक्ति की प्रक्रिया में असामान्य बदलाव करते हुए एडवोकेट प्राची मिश्रा का नाम अनुशंसित सूची से वापस ले लिया है। साथ ही सीनियर एडवोकेट असीम चौला और गीतांजलि मालवीय ओझा के नाम नई सूची में शामिल किए गए हैं।
कॉलेजियम ने पहले सात नामों की सूची सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम, केंद्र सरकार के विधि मंत्रालय और दिल्ली सरकार को भेजी थी। अब नई मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति डीके उपाध्याय के नेतृत्व में आठ नामों वाली संशोधित सूची तैयार की गई है। यह सूची अब सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की मंजूरी और इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) की रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। हाईकोर्ट में वर्तमान में 44 जज कार्यरत हैं, जबकि स्वीकृत पदों की संख्या 60 है। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम इन नामों पर अपनी राय भेजने के बाद केंद्र सरकार को सिफारिश करेगा। उसके बाद राष्ट्रपति की मंजूरी से नियुक्तियां होंगी।