Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The gut connection in PCOS; yoga can be helpful

Delhi NCR News: पीसीओएस में आंतों का भी कनेक्शन, मददगार हो सकता है योग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 07:08 PM IST
विज्ञापन
सेहत : एम्स के शोधकर्ताओं ने गट हेल्थ और हार्मोनल असंतुलन के बीच संबंध को बताया अहम, तनाव कम करने से लेकर इंसुलिन सेंसिटिविटी सुधारने तक मिल सकते हैं फायदे
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। महिलाओं में बढ़ती पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (पीसीओएस) की समस्या से निपटने के लिए अब केवल हार्मोनल संतुलन ही नहीं, बल्कि आंतों की सेहत पर भी ध्यान देने की जरूरत हो सकती है। वैज्ञानिक शोध में आंतों में मौजूद सूक्ष्मजीवों के असंतुलन और इस बीमारी के बीच संबंध सामने आए हैं। इसी कड़ी में एम्स के शोधकर्ताओं ने योग की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए संकेत दिया है कि नियमित योगाभ्यास तनाव कम करने, मेटाबॉलिक स्वास्थ्य सुधारने और आंतों के लिए अनुकूल वातावरण बनाने में मदद कर सकता है।
विज्ञापन

एम्स के एनाटॉमी विभाग और मॉलिक्यूलर रिप्रोडक्शन लैब की डॉ. रीमा दादा और डॉ. दीपिका कुमारी ने अपने शोधपत्र में पीसीओएस और आंतों के माइक्रोबायोटा के बीच संबंध पर प्रकाश डाला है। शोध के अनुसार, पीसीओएस केवल प्रजनन स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या नहीं है, बल्कि इसका संबंध इंसुलिन रेजिस्टेंस, मेटाबॉलिक गड़बड़ियों और शरीर में लंबे समय तक रहने वाली सूजन से भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंतों के बैक्टीरिया का असंतुलन बढ़ा सकता है परेशानी
आंतों में मौजूद सूक्ष्मजीव भोजन पचाने के साथ-साथ मेटाबॉलिज्म, रोग प्रतिरोधक क्षमता और हार्मोनल गतिविधियों को नियंत्रित करने में भी भूमिका निभाते हैं। इनके संतुलन में गड़बड़ी होने पर आंतों की अंदरूनी परत, प्रतिरक्षा प्रणाली और शरीर की मेटाबॉलिक प्रक्रियाएं प्रभावित हो सकती हैं। ऐसे बदलाव पीसीओएस से जुड़ी समस्याओं को भी प्रभावित कर सकते हैं।
तनाव का असर आंतों तक
शोधकर्ताओं ने गट-ब्रेन एक्सिस यानी आंत और मस्तिष्क के बीच संवाद करने वाले तंत्र को भी महत्वपूर्ण बताया है। लंबे समय तक तनाव रहने से पाचन क्रिया और आंतों की सुरक्षा परत प्रभावित हो सकती है। योग, प्राणायाम और ध्यान तनाव प्रतिक्रिया को नियंत्रित करने में मदद कर सकते हैं। योग से परासिम्पेथेटिक नर्वस सिस्टम सक्रिय हो सकता है, जो शरीर को आराम देने और पाचन क्रिया को सामान्य बनाए रखने से जुड़ा है।

सूजन और इंसुलिन रेजिस्टेंस पर भी असर
पूर्व अध्ययनों के अनुसार, योगाभ्यास से तनाव हार्मोन और सूजन से जुड़े कुछ तत्वों में कमी, इंसुलिन सेंसिटिविटी में सुधार और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस घटाने में मदद मिल सकती है। इसके अलावा हार्मोनल संतुलन, कोलेस्ट्रॉल प्रोफाइल और जीवन की गुणवत्ता में सुधार के संकेत भी मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed