फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The groom epileptic seizure frequency, hours of high voltage drama

फेरों पर दूल्हे को मिर्गी का दौरा, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा और दुल्हन का हुआ ये हाल

Tue, 07 Mar 2017 10:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Tue, 07 Mar 2017 10:28 AM IST
विज्ञापन
The groom epileptic seizure frequency, hours of high voltage drama
demo pic - फोटो : अमर उजाला

दूल्हे को शादी में फेरों के दौरान मिर्गी का दौरा पड़ गया। इससे दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया। इस दौरान अफराअफरी मच गई। लोगों ने दूल्हे को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उधर, लड़की पक्ष के लोगों ने बारात को बंधक बना लिया और जमकर हंगामा किया।

विज्ञापन


बाद में गणमान्य लोगों की मौजूदगी में डेढ़ लाख रुपये में समझौता हुआ। इसके बाद ही लड़की पक्ष के लोगों ने बारात को बंधक मुक्त किया। रविवार रात शहर के एक मोहल्ले के युवक की बारात मेरठ जिले के थाना खरखौदा क्षेत्र के एक गांव में गई थी।
विज्ञापन


बारात के खाना खाने के बाद दूल्हा फेरों पर बैठा। इस दौरान उसको अचानक दौरा पड़ा गया। उसके हाथ-पैर ऐंठने लगे और बेहोश होकर पीछे की तरफ गिर गया। दूल्हे को बाराती आनन-फानन में अस्पताल ले गए। जहां उसका इलाल कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, दौरा पड़ते ही लड़की ने शादी से इंकार कर दिया और लड़की पक्ष के लोगों ने बारात को बंधक बना लिया। बाद में उपचार के बाद लड़के पक्ष के लोग गांव पहुंचे। शादी से पहले लड़के को मिर्गी का दौरा पड़ने की जानकारी नहीं देने पर दोनों पक्षों के लोगों में जमकर कहासुनी हुई।


इस दौरान मारपीट तक की नौबत आ गई। गणमान्य लोगों की मौजूदगी में डेढ़ लाख रुपये में दोनों पक्षों में समझौता हुआ। पचास हजार रुपये नगद देने पर एक घंटे बाद लड़की पक्ष ने बारात को बंधक मुक्त किया। तब जाकर बारातियों ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed