{"_id":"aa54abff8e201daf4430868f41393a0e","slug":"the-government-extended-the-date-of-property-tax-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार ने फिर बढ़ा दी प्रॉपर्टी टैक्स छूट की तारीख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार ने फिर बढ़ा दी प्रॉपर्टी टैक्स छूट की तारीख
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Wed, 25 Nov 2015 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य सरकार ने लोगों को राहत देते हुए प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने की तिथि एक बार फिर बढ़ा दी है। अब शहरवासी 31 दिसंबर तक प्रॉपर्टी टैक्स जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन
नगर निगम के कराधान विभाग ने इसकी जानकारी दी। विभाग के मुताबिक पिछली छूट से इस बार मिली छूट में थोड़ा परिवर्तन है।
विभाग के कराधान अधिकारी बलवीर पवार ने बताया कि राज्य सरकार ने प्रॉपर्टी टैक्स पर छूट की तारीख को 31 दिसंबर तक बढ़ा दिया है।
अगस्त 2015 में जारी अधिसूचना के अनुसार सरकार ने साल 2010 से लेकर 2015 तक के टैक्स बकाया में अलग-अलग कैटेगरी के अनुसार छूट की घोषणा की थी।
इस बार सरकार ने वर्ष 2010-11, 2011-12, 2012-13 के बकाया टैक्स जमा कराने पर 30 प्रतिशत की छूट, वर्ष 2013-14 व 2014-15 के टैक्स को बिना ब्याज के लेने की घोषणा की है। जबकि वर्ष 2015-16 के हाउस टैक्स पर सरकार ने कोई छूट नहीं दी है।
विज्ञापन