{"_id":"57b0571d4f1c1b4c446eae8c","slug":"the-government-changed-the-name-of-vigilance-and-monitoring-committee","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र सरकार ने बदला सतर्कता एवं निगरानी कमेटी का नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र सरकार ने बदला सतर्कता एवं निगरानी कमेटी का नाम
भोला पांडेय/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Mon, 15 Aug 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
Prime Minister Narendra Modi in Inter State Council meet
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा सरकार द्वारा विभिन्न संस्थाओं और कमेटियों का नाम बदलने की सूची में एक और नाम शामिल हो गया है। केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय ने जिला स्तरीय सतर्कता एवं निगरानी कमेटी का नाम बदलकर जिला विकास समन्वय और निगरानी कमेटी कर दिया है।
मंत्रालय ने जिला प्रशासन समेत अन्य विभागों को पत्र द्वारा इसकी सूचना भेज दी है। वहीं राज्य सरकार ने कृषि विभाग का नाम बदलकर कृषि एवं किसान विभाग कर दिया है।
ज्ञात हो कि यूपीए सरकार ने जिला स्तर पर होने वाले विकास कार्यों की निगरानी एवं प्रगति की समीक्षा के लिए डिस्ट्रिक लेवल विजिलेंस एवं मॉनीटरिंग कमेटी (डीवीएमसी) का गठन किया था।
विज्ञापन
इस कमेटी के चेयरमैन क्षेत्रीय सांसद होते हैं। जो एमपी लैड समेत अन्य विकास कार्यों की समय-समय पर समीक्षा करते हैं। अब मोदी सरकार ने इस कमेटी का नाम बदलकर डिस्ट्रिक डेवलपमेंट कोआर्डिनेशन एंड मॉनीटरिंग कमेटी(डीडीसीएमसी) कर दिया है। इसके चेयरमैन क्षेत्रीय सांसद एवं केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर बनाए गए हैं।
बदला कृषि विभाग का नाम:
उधर राज्य सरकार ने कृषि विभाग का नाम बदलकर अब कृषि एवं किसान विभाग कर दिया है। राज्य के मुख्य सचिव द्वारा सभी विभागाध्यक्षों को पत्र भेजकर इस बाबत जानकारी दे दी गई है।