फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The girl grew organically to speak, was well beaten.

लड़की से बात करने पर हुआ बवाल, खूब हुई मारपीट

Fri, 20 Nov 2015 07:09 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Fri, 20 Nov 2015 07:09 PM IST
विज्ञापन
The girl grew organically to speak, was well beaten.

लड़की से बातचीत को लेकर दो युवक आपस में भिड़ गए। उनके बीच जमकर मारपीट हुई। इसके बाद एक युवक ने फरीदाबाद स्थित एनआईटी थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

विज्ञापन


दोनों युवक फरीदाबाद के निवासी हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रभात शर्मा परिजनों के साथ सेक्टर-21बी में रहता है।

पुलिस के मुताबिक वह नोएडा स्थित एक निजी कॉलेज में पढ़ाई करता है। प्रभात ने बृहस्पतिवार को थाना एनआईटी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 18 नवंबर को सेक्टर-28 निवासी अयान मुखर्जी ने उसके साथ मारपीट की।
विज्ञापन


जांच अधिकारी ने बताया कि शिकायतकर्ता से पूछताछ में पता लगा कि 18 नवंबर को दोनों युवक नोएडा में थे। इसी बीच इनके बीच कॉलेज में ही पढ़ने वाली एक छात्रा से बातचीत करने को लेकर कहासुनी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बात इतनी बढ़ी कि दोनों में जमकर मारपीट हुई। फिलहाल पुलिस ने प्रभात की ओर से मिली शिकायत के बाद मामला दर्ज कर  लिया है। दूसरे पक्ष की ओर से शिकायत नहीं दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed