{"_id":"1fc6e309f03e0371dd452b1fcd484c33","slug":"the-gas-cylinder-exploded-like-a-bomb-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बम की तरह फट गया गैस सिलेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बम की तरह फट गया गैस सिलेंडर
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Fri, 21 Nov 2014 01:09 PM IST
विज्ञापन
महेंद्रा एंक्लेव में वृहस्पतिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक घर में रखे सिलेंडर में आग लग गई। घर में रहने वाले दंपति ने कमरे से बाहर भागकर खुद की और बच्चे की जान बचाई।
विज्ञापन
आसपास के लोगों की मदद से सिलेंडर को बाहर निकालकर खाली जगह में फेंक दिया, जहां उसमें जोरदार धमाका हुआ। इस दौरान कालोनी में हड़कंप मच गया। मामले की सूचना पर कविनगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की।
विज्ञापन
महेंद्रा एंक्लेव स्थित डी-245 में सुभाष कुमार परिवार के साथ रहते हैं। सुभाष डासना स्थित सरकारी चिकित्सालय में कार्यरत हैं। उनके मकान में मनोज किराए पर पत्नी मोनी डेढ़ वर्षीय बच्चे के साथ रहता है।
विज्ञापन
मनोज की पत्नी मोनी सुबह साढे़ आठ बजे कमरे में रखे छोटे सिलेंडर पर खाना बना रही थी। पास में ही रखे बडे सिलेंडर ने अचानक आग पकड़ ली। मोनी और मनोज सिलेंडर में आग लगी देख घबरा गए।
वे डेढ़ वर्षीय बेटे को लेकर कमरे से बाहर की ओर भागे। आसपास के लोगों को मनोज ने शोर मचाकर इकट्ठा किया। आसपास के लोगों ने हिम्मत और सूझबूझ दिखाकर सरिया से सिलेंडर को मनोज के कमरे से बाहर निकाला।
पहले उसे बुझाने की कोशिश की, नहीं बुझा तो कालोनी के लोग सिलेंडर को कालोनी के बाहर खाली जगह में ले गए। वहां सिलेंडर में जोरदार धमाका हुआ।