फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The former captain of the hockey team, relieve him of sexual abuse imposed by British players

हॉकी टीम के पूर्व कप्तान को राहत, ब्रिटिश खिलाड़ी ने लगाया यौन शोषण का आरोप

Sat, 15 Oct 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 15 Oct 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
The former captain of the hockey team, relieve him of sexual abuse imposed by British players
सरदार सिंह

हाईकोर्ट ने भारतीय राष्ट्रीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान सरदार सिंह के खिलाफ निचली अदालत में विचाराधीन यौन शोषण मामले की सुनवाई पर रोक लगा दी है। 

विज्ञापन


उनपर भारतीय मूल की पूर्व ब्रिटिश खिलाड़ी एवं उनकी प्रेमिका ने विवाह का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगाया है। न्यायमूर्ति विपिन सांघी ने सरदार सिंह पर आरोप लगाने वाली अंडर-19 ब्रिटिश टीम की पूर्व खिलाड़ी को नोटिस जारी कर यह स्पष्ट करने का निर्देश दिया है कि क्यों न सरदार सिंह की मुकदमे के खिलाफ दायर याचिका स्वीकार कर ली जाए। 
विज्ञापन


अदालत ने मामले की सुनवाई 6 जनवरी 2017 तय की है। अदालत ने इस मामले में पुलिस को भी नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। सरदार सिंह ने ट्रायल कोर्ट के इस निर्णय को चुनौती दी है कि जिसमें महिला की शिकायत पर पुलिस को मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

निचली अदालत में विचाराधीन यौन शोषण मामले की सुनवाई पर रोक

The former captain of the hockey team, relieve him of sexual abuse imposed by British players
कोर्ट

सरदार सिंह पर अपनी महिला प्रेमिका का यौन उत्पीड़न, शोषण, मानसिक व शारीरिक और भावनात्मक अत्याचार का आरोप है। याची सरदार सिंह ने ट्रायल कोर्ट के निर्णय को चुनौती देते हुए तर्क रखा कि निचली अदालत ने अपना निर्णय देने से पहले किसी भी प्रकार का नोटिस जारी कर उसे अपना पक्ष रखने का मौका नहीं दिया।

महिला ने यह भी आरोप लगाया था कि सरदार सिंह ने उसे विवाह का वादा किया और शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद सिंह ने उससे रिश्ता तोड़ कर किसी अन्य महिला से संबंध बना लिए। 

जब उसने विवाह के लिए कहा तो उसकी हत्या का प्रयास किया। इतना ही नहीं रजामंदी के बिना उसका गर्भपात करवाया। महिला का कहना है कि सरदार सिंह से उसकी मुलाकात वर्ष 2012 में लंदन में ओलंपिक के दौरान हुई व उससे शारीरिक संबंध बनाए थे। वहीं दूसरी तरफ सरदार सिंह ने सभी आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए उसे फर्जी मामले में फंसाने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed