फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The five-year-old child died of dengue, Chikungunya, a veteran of lives lost

डेंगू से पांच वर्षीय बच्चे की मौत, चिकनगुनिया से भी एक बुजुर्ग ने गंवाई जान

Sat, 24 Sep 2016 09:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 24 Sep 2016 09:46 AM IST
विज्ञापन
The five-year-old child died of dengue, Chikungunya, a veteran of lives lost
बच्चे की मौत - फोटो : demo pics

डेंगू और चिकनगुनिया से मौत का सिलसिला राजधानी में लगातार जारी है। सफदरजंग अस्पताल में डेंगू से पीड़ित एक पांच वर्षीय बच्चे की मौत का मामला सामने आया है जबकि चिकनगुनिया से पीड़ित एक 67 वर्षीय बुजुर्ग की मौत भी इसी अस्पताल में हुई है।

विज्ञापन


डेंगू से मरने वालों की संख्या 20 और चिकनगुनिया के साथ-साथ दूसरी बीमारियों से पीड़ित मरीजों की मृतकों की संख्या 17 पहुंच चुकी है।
 
सफदरजंग अस्पताल से मिली जानकारी के मुताबिक ईस्ट कैलाश में रहने वाले पांच वर्षीय कृष्णा की मौत 19 सितंबर को अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई। 

विज्ञापन

चिकनगुनिया मरीजों की कुल संख्या 2625 दर्ज

The five-year-old child died of dengue, Chikungunya, a veteran of lives lost

कृष्णा को गंभीर हालत में इसी दिन सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसी अस्पताल में चिकनगुनिया के साथ-साथ मधुमेह, किडनी और मस्तिष्क संबंधी दूसरी बीमारियों से पीड़ित 67 वर्षीय जमीर अहमद की मौत 21 सितंबर को इलाज के दौरान हो गई। 

ओखला निवासी जमीर अहमद को 19 सितंबर को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। सोमवार को दिल्ली नगर निगम की ओर से जारी आंकड़ों के अुनसार इस वर्ष अब तक चिकनगुनिया मरीजों की कुल संख्या 2625 दर्ज की जा चुकी है। 

जबकि सिर्फ एम्स में चिकनगुनिया के 2000 से ज्यादा मामले पंजीकृत किए जा चुके हैं। निगम की रिपोर्ट के मुताबिक इस वर्ष अब तक डेंगू के 1378 मामले पंजीकृत किए हैं जिसमें 968 दिल्ली और 410 मरीज दिल्ली के बाहर के हैं जिनकी बीमारी की पुष्टि दिल्ली के अस्पतालों अथवा जांच लैब में हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed