फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The embarrassing incident with a newly married woman Gangrep.

नवविवाहिता के साथ गैंगरेप की शर्मनाक घटना

Thu, 04 Dec 2014 08:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Thu, 04 Dec 2014 08:28 AM IST
विज्ञापन
The embarrassing incident with a newly married woman Gangrep.

गुड़गांव बस स्टैंड से 10 दिन पहले संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हुई नवविवाहिता को लेकर पुलिस को चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। मंगलवार की रात पुलिस के पास पहुंची पीड़िता ने बताया कि उसके गांव के दो युवकों ने उसका अपहरण कर हरिद्वार ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

विज्ञापन


सूचना के बाद पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कर कार्रवाई शुरू कर दी। बुधवार को दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जिन्हें कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


मामला भोंडसी गांव के पास स्थित गांव हरियाहेड़ा का है। पुलिस के मुताबिक, पीड़िता की कुछ ही समय पहले शादी हुई थी। 24 नवंबर को वह अपने पति के साथ गुड़गांव बस स्टैंड पर बस का इंतजार कर रही थी। इस दौरान गांव के दो युवकों धर्मवीर और राहुल ने उसका अपहरण कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता के मुताबिक दोनों युवक उसे डरा धमकाकर बाइक पर ही हरिद्वार ले गए। जहां बारी-बारी उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। महिला के संदिग्ध परिस्थितियों में गायब होने पर पीड़िता के परिजनों ने दो दिन बाद पुलिस को सूचना दी थी।


मंगलवार की देर रात अचानक पीड़िता खुद ही पुलिस के पास पहुंची और अपनी आपबीती सुनाई। मामले की तफ्तीश के बाद सिविल लाइंस थाना पुलिस ने उसका मेडिकल कराने के बाद आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया।

इस घटना के बाद गांव में भी गहमागहमी का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने बुधवार को ही दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed