{"_id":"697a2e577b5e7aa6360baa7a","slug":"the-elderly-man-paid-the-challan-by-opening-the-link-250-lakh-was-deducted-from-his-account-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-121944-2026-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: बुजुर्ग ने लिंक खोलकर भरा चालान, खाते से कट गए 2.50 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: बुजुर्ग ने लिंक खोलकर भरा चालान, खाते से कट गए 2.50 लाख
विज्ञापन
-पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर की घटना, पीड़ित की शिकायत पर साइबर थाने में दर्ज की प्राथमिकी
-जिन बैंक खातों में ठगी की रकम हुई ट्रांसफर, उसके आधार पर पड़ताल कर रही पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। यदि आपको ट्रैफिक चालान का मैसेज मिले तो सावधान हो जाएं। कहीं ऐसा न हो कि यह साइबर ठगों का जाल हो और आप उनकी चाल में फंस जाएं। जी हां लक्ष्मी नगर में 64 साल के एक बुजुर्ग के साथ कुछ ऐसा ही हुआ। पहले उनकी पत्नी के मोबाइल पर ट्रैफिक चालान का एक मैसेज आया। इसके बाद चालान भरने के लिए बुजुर्ग के मोबाइल पर एसएमएस मिला। बुजुर्ग ने भेजे गए मैसेज पर दिए लिंक को खोल कर अपने क्रेडिट कार्ड से चालान का भुगतान किया। चालान तो भरा नहीं गया, लेकिन पीड़ित के खाते से 2.50 लाख रुपये कट गए। पीड़ित ने फौरन मामले की सूचना पुलिस को दी। छानबीन के बाद पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की है।
पीड़ित प्रवीण कुमार मलिक (64) परिवार के साथ बैंक एन्क्लेव, लक्ष्मी नगर में रहते हैं। 13 जनवरी को इनकी पत्नी रेणुका मलिक के मोबाइल नंबर पर 500 रुपये ट्रैफिक चालान का एक मैसेज आया। बाद में चालान के भुगतान के लिए बुजुर्ग के पास भी इसी तरह का मैसेज आया। चालान का भुगतान करने के दौरान उनको एक लिंक पर क्लिक करने के लिए कहा गया। लिंक पर क्लिक करते ही एक एपीके फाइल उनके मोबाइल में डाउनलोड हो गई। इसके बाद उनके खाते से पैसे कट गए। बाद में उनकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। अब पुलिस उन बैंक की पड़ताल कर रही है, जिनमें ठगी की रकम ट्रांसफर हुई है।