फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The drinking water is a big issue in elections.

यहां पेयजल है पंचायत चुनाव का बड़ा मुद्दा

Mon, 18 Jan 2016 07:04 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव Updated Mon, 18 Jan 2016 07:04 PM IST
विज्ञापन
The drinking water is a big issue in elections.

नूंह खंड के गांव रानीका-बुराका की संयुक्त पंचायत में इस बार पेयजल की समस्या का समाधान चुनाव में बड़ा मुद्दा बनकर सामने आया है। यहां पंचायत चुनाव तीसरे चरण में 24 तारीख को होने हैं।

विज्ञापन


बता दें कि गांव में मल निकास नालियों के निर्माण, बिजली लाइनों में सुधार, पेयजल की समुचित व्यवस्था, आम रास्तों का निर्माण मुख्य बिंदु हैं।

ग्रामीण मुश्ताक ठेकेदार, इसराइल, नजीर, इदरिश आदि का कहना है कि गांव को कीचड़ मुक्त बनाने वाले को लोग सरपंच देखना चाहते हैं।

गांव में सरपंच पद के लिए पुत्रवधु मैदान में हैं, लेकिन असल मायने पर ससुरों की साख दांव पर है। फकरूद्दीन की पुत्रवधु परमीना, मजीद की पुत्रवधु रूकसीना और सुबीना पत्नी शहजाद मुकाबले में हैं।
विज्ञापन


उधर दोनों गांवों में आंगनबाड़ी केंद्र अभी तक नहीं बने हैं। बिजली के जर्जर तार होने से गांव को पर्याप्त बिजली नहीं मिल रही है।

ग्रामीण अली मोहमद बताते हैं कि गांव की बिजली को अगर निदामपुर लाइन से जोड़ दिया जाए तो रानीका के लोगों को सुचारु बिजली मिल सकती है। उधर गांव रानीका से मालब जाने वाले रास्ते में कई माह से रोड़े डाले हुए हैं इसके बावजूद इसका निर्माण नहीं हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed