{"_id":"6328d714250bc68bae1e506712705a45","slug":"the-dispute-at-the-wedding-bouncer-shot-dead-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी में हुए विवाद के चलते बाउंसर की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी में हुए विवाद के चलते बाउंसर की गोली मारकर हत्या
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Tue, 23 Feb 2016 07:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उल्लावास गांव निवासी एक बाउंसर की अज्ञात बदमाशों ने रविवार को गोली मारकर हत्या कर दी। सेक्टर-29 थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या व शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
उल्लावास गांव निवासी दीपक (25) पुत्र जुगल बाउंसर है। उसके छोटे भाई ने सेक्टर-29 थाना पुलिस को बताया कि गलेरिया मार्केट केे पास बाइक सवार अज्ञात बदमाश ने उसके भाई को गोली मार दी।
विज्ञापन
उसे पारस अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। एसीपी डीएलएफ रमेश पाल के अनुसार छानबीन के दौरान पता चला है कि वह अपने भाई व अन्य के साथ गांव की एक शादी में शामिल होने के लिए सोहना क्षेत्र में गया था, जहां पर उसका किसी से विवाद हो गया था।
विज्ञापन
मामले की छानबीन की जा रही है। परिवार वालों की ओर से अब तक कोई जानकारी नहीं दी गई है, न ही परिवार वालों की ओर से घटना स्थल की निशानदेही कराई गई। पुलिस अस्पताल से मिली जानकारी के आधार पर मामला दर्ज कर जांच कर रही है।