फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The demand for a college and a Sainik Sadan in Ujina was raised again before the Chief Minister.

Delhi NCR News: मुख्यमंत्री के समक्ष उजीना में कॉलेज और सैनिक सदन की मांग दोबारा उठाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
समाजसेवी मुनेश फौजी ने कहा युवाओं की शिक्षा और पूर्व सैनिकों के सम्मान के लिए दोनों परियोजनाएं जरूरी।
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह।
पुन्हाना में आयोजित मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की जनसभा के दौरान समाजसेवी मुनेश फौजी ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर ग्राम पंचायत उजीना की वर्षों पुरानी दो प्रमुख जनहित मांगों कॉलेज की स्थापना और सैनिक सदन के निर्माण को प्रमुखता से उठाया। मुनेश फौजी ने मुख्यमंत्री को बताया कि उजीना क्षेत्र में बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक और सैनिक परिवार निवास करते हैं। ऐसे में सैनिक सदन का निर्माण उनकी बैठकों, सामाजिक कार्यक्रमों तथा विभिन्न कल्याणकारी गतिविधियों के संचालन के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सैनिक सदन बनने से पूर्व सैनिकों को सम्मानजनक मंच मिलेगा और उनकी समस्याओं के समाधान में भी सुविधा होगी। उन्होंने मुख्यमंत्री का ध्यान क्षेत्र में उच्च शिक्षण संस्थान की आवश्यकता की ओर भी आकर्षित करते हुए कहा कि उजीना और आसपास के गांवों के विद्यार्थियों, विशेषकर बेटियों को उच्च शिक्षा के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों में जाना पड़ता है। कॉलेज की स्थापना से हजारों विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा और क्षेत्र में शिक्षा का स्तर भी बेहतर होगा। मुनेश फौजी ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दोनों मांगों को गंभीरता से सुना और सकारात्मक विचार करने का भरोसा दिया। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रदेश सरकार इन लंबे समय से लंबित जनहित मांगों पर शीघ्र निर्णय लेकर क्षेत्रवासियों की अपेक्षाओं को पूरा करेगी। मुनेश फौजी ने कहा कि क्षेत्र के विकास, युवाओं के उज्ज्वल भविष्य और पूर्व सैनिकों के सम्मान के लिए उनका प्रयास आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed