फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The decision came late but hopefully will get justice

देर से आया फैसला लेकिन उम्मीद है न्याय मिलेगा

Sun, 01 Mar 2015 11:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Sun, 01 Mar 2015 11:13 PM IST
विज्ञापन
The decision came late but hopefully will get justice

दादरी के पूर्व विधायक महेंद्र सिंह भाटी और उनके साथी उदय आर्य की हत्या में सीबीआई ने पूर्व सांसद डीपी यादव समेत चार लोगों को दोषी करार दिया है। कोर्ट के इस फैसले पर महेंद्र सिंह भाटी के बेटे समीर भाटी का कहना है कि वो कोर्ट के निर्णय का सम्मान करते हैं। हालांकि, काफी देर से फैसला सुनाया गया लेकिन विश्वास है कि न्याय मिलेगा।

विज्ञापन


समीर भाटी का कहना है कि 13 सितंबर 1992 को दादरी के रेलवे फाटक पर उनके पिता महेंद्र सिंह भाटी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उनके साथी उदय प्रकाश आर्य की भी इस हमले में मौत हो गई थी, जबकि चालक देवेंद्र, गनर वेदराम कौशिक घायल हो गए थे। 23 साल बाद सीबीआई न्यायालय ने हमलावरों को दोषी करार दिया है। वो न्यायालय के फैसले का स्वागत करते हैं।

विज्ञापन


उनको विश्वास है कि आगे भी उनको न्याय मिलेगा। लंबे समय से परिवार को न्यायालय के निर्णय का इंतजार था। घटना में सीबीआई ने पूर्व सांसद डीपी यादव, करण यादव, प्रणीत भाटी, लक्कड़ पाला को दोषी करार दिया है। इनमें प्रणीत भाटी दादरी के रेलवे रोड पर ही रहता है। उसका पिता तेजपाल भाटी भी मामले में आरोपी थी, जिसकी मृत्यु हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उदय आर्य की पत्नी देवेंद्री आर्य दादरी के मिहिर भोज बालिका जूनियर स्कूल में प्रधानचार्य हैं। उनकी बेटी उर्वशी की शादी हो चुकी है। उनका परिवार राव रामफल सिंह कॉलोनी में रह रहा है। स्कूल में पढ़ाकर उन्होंने परिवार का भरण पोषण किया है। हत्या के बाद परिवार का कोई भी सदस्य सामने नहीं आया था।


अब भी उदय आर्य की पत्नी के मकान पर ताला लगा हुआ था। आर्य के भाई और अन्य सदस्यों ने इस संबंध में कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया। 13 सितंबर 1992 के दिन हुई इस घटना से 10 मिनट पहले ही उदय रेलवे रोड स्थित अपने आवास पर महेंद्र भाटी के साथ बैठे थे। उस दिन महेंद्र उनको बुलाकर अपने साथ ले गए थे, लेकिन दादरी रेलवे फाटक के खुलने के साथ ही विपरीत दिशा से आई दो गाड़ियों में सवार हमलावरों ने गाड़ी पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed