{"_id":"c1d3ef15d2651d8ca040dab9c5de2541","slug":"the-death-of-the-innocent-cab-collision-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार कैब की टक्कर से मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार कैब की टक्कर से मासूम की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Wed, 10 Dec 2014 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा के सेक्टर-12-22 चौराहे के पास सोमवार रात तेज
विज्ञापन
रफ्तार कैब ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार मासूम की मौत हो
गई, जबकि दंपति घायल हो गया। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने कैब चालक को
पकड़ कर थाना सेक्टर-24 पुलिस के हवाले कर दिया।
ममूरा निवासी रविशंकर का दिल्ली में बिजनेस है। सोमवार रात वह पत्नी और बेटे केशव (2) के साथ दिल्ली से लौट रहा था। इस दौरान सेक्टर-12-22 चौराहे के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार कैब ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी।
इससे बाइक फिसलते हुए सड़क किनारे जा गिरी। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस तीनों को मेट्रो अस्पताल लेकर पहुंची, वहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। वहीं दंपति की हालत स्थिर बनी हुई है।
हादसे में घायल बच्ची की मौत
नोएडा सेक्टर-44 स्थित सदरपुर गांव के पास 6 दिसंबर को टेंपो की टक्कर से घायल प्रीती (4) की मंगलवार को अस्पताल में मौत हो गई। बच्ची के पिता पुनीत ने टेंपो चालक के खिलाफ थाना सेक्टर-39 में मामला दर्ज कराया है। दूसरी ओर, फेज-थ्री थाना क्षेत्र के सेक्टर-63 में कार की टक्कर लगने से प्रेम कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।