{"_id":"eac7536522286d1fafb643e9d394408d","slug":"the-death-of-a-child-to-be-vulnerable-to-bike-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक की चपेट में आकर 3 साल की बच्ची की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक की चपेट में आकर 3 साल की बच्ची की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sun, 30 Nov 2014 08:39 PM IST
विज्ञापन
घर से अचानक सड़क की ओर भागी तीन साल की बच्ची की बाइक की चपेट में आकर मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। ग्रीन फील्ड ए ब्लॉक की झुग्गी में रहने वाला कालीचरण वहीं चौकीदारी करता है।
विज्ञापन
शनिवार शाम उसकी तीन साल की बच्ची अचानक झुग्गी से सड़क की ओर दौड़ पड़ी। इस दौरान सामने से आ रही बाइक की चपेट में आ गई। प्राथमिक उपचार के बाद परिजन उसे घर ले गए। परिजनों को लगा कि बच्ची अब ठीक है।
विज्ञापन
रविवार सुबह अचानक राधिका की तबीयत बिगड़ गई। परिजन जबतक उसे अस्पताल लेकर पहुंचते, इससे पहले ही बच्ची की सांसें थम गईं। चिकित्सकों ने पुलिस को सूचना देने के साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन