{"_id":"fd03760e83c462e22cfd682d0de08055","slug":"the-crooks-attacks-on-the-woman","type":"story","status":"publish","title_hn":"गले से हार नहीं निकाला, तो गला ही रेतने लगे वो बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गले से हार नहीं निकाला, तो गला ही रेतने लगे वो बदमाश
अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 02 Feb 2014 05:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साकेत में शनिवार को दिनदहाड़े बदमाशों ने एक ज्वेलर की पत्नी का गला रेतकर लूटपाट की। गंभीर हालत में पुष्पा गोयल (52) को मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने नौकरानी के बेटे और उसके दोस्त पर वारदात करने का शक जताया है।
पुलिस के मुताबिक पुष्पा परिवार के साथ बी-55, साकेत में रहती है। पति की इलाके में ज्वेलरी की शॉप है। शनिवार दोपहर को पुष्पा घर में अकेली थी।
इस बीच बदमाशों ने घर पर धावा बोल दिया और लाखों रुपये के जेवरात व नगदी लूट ली। उसके बाद बदमाश पुष्पा के गले में पहनी हुई ज्वेलरी भी छीनने का प्रयास करने लगे। इसी बीच एक दूसरे बदमाश ने पुष्पा के गले पर चाकू से हमला कर दिया।
विज्ञापन
शाम करीब 6:15 बजे परिवार के लोग आए तो घटना का पता चला। पुलिस को सूचना देने के बाद पीड़िता को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।