फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The Corporation undertook a campaign for cleaning at the railway station

निगम ने रेलवे स्टेशन पर सफाई के लिए चलाया अभियान

Mon, 26 Sep 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Mon, 26 Sep 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
The Corporation undertook a campaign for cleaning at the railway station
- फोटो : Demo Pic

गुड़गांव रेलवे स्टेशन पर खुले में शौच को लेकर रविवार को जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान लोगों को इससेे होने वाली हानियों के बारे में जानकारी दी गई। 

विज्ञापन


सभी से अपील की गई कि वह स्वयं ऐसा नहीं करें और दूसरों को भी ऐसा करने से रोकें। जिससे पूरे गुड़गांव को खुले में शौच मुक्त बनाया जा सके। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से भी कलाकारों ने लोगों को जागरूक किया। नगर निगम ने यह अभियान पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती से अवसर पर चलाया।   
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन पर नगर निगम के संयुक्त आयुक्त-1 विवेक कालिया, संयुक्त आयुक्त-2 अनु श्योकंद, सॉलिड वेस्ट कंसलटेंट नरेश पंकज सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अभियान के मौके  पर भावना तनेजा सहित कई और कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से खुले में शौच से होने वाली बीमारियों के बारे में बताया। लोगों को बताया गया कि वह अपने शहर और आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ बनाएं। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता नारे से भी हर किसी को जोड़ने का प्रयास कलाकारों ने किया। सॉलिड वेस्ट कंसलटेंट नरेश पंकज ने कहा कि स्वच्छता बनाए रखने में सभी का सहयोग चाहिए। 

नगर निगम द्वारा 131 स्थानों पर सार्वजनिक शौचालयों व 26 स्थानों पर सामुदायिक शौचालयों का निर्माण किया जाएगा। इनमें कुछ शौचालयों का निर्माण पूरा कर दिया गया है व कुछ का निर्माण प्रगति पर है। 


उन्होंने कहा कि नगर निगम द्वारा गुड़गांव के वार्ड नंबर-33 को खुले में शौच मुक्त वार्ड बनाया गया है व 10 और वार्डों को भी इससे मुक्त बनाए जाने की प्रक्रिया चल रही है। रेलवे स्टेशन अधीक्षक जगदीश प्रसाद ने भी यात्रियों से स्टेशन परिसर व ट्रेन में भी स्वच्छता बनाए रखने की अपील की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed