फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The corporation took the NOC and seized his land

निगम से एनओसी ली और कब्जाई उसी की जमीन

Tue, 13 Oct 2015 09:26 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Tue, 13 Oct 2015 09:26 PM IST
विज्ञापन
The corporation took the NOC and seized his land

नगर निगम से एनओसी लेकर कुछ लोगों ने निगम की ही जमीन कब्जा ली। करीब 700 वर्ग मीटर जमीन पर अवैध निर्माण भी कर दिया।

विज्ञापन


निगम के संपत्ति विभाग के अफसरों को भनक लगी तो उन्होंने तहसील स्टाफ के साथ जमीन की ज्वाइंट पैमाइश कराई। पैमाइश में इस फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ। निगम ने अब निर्माण कार्य रुकवाकर कब्जा लेने की तैयारी शुरू कर दी है।


मामला राजनगर एक्सटेंशन रोड का है। एक व्यक्ति ने नगर निगम से 3153 पर निर्माण करने के लिए एनओसी ली थी।

इस जमीन पर गैस गोदाम बनाने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र लिया गया था। निगम ने ज्वाइंट पैमाइश के बाद निर्माण करने की शर्त लगाकर एनओसी दे दी।

नगर निगम के तहसीलदार सुरेश चंद शर्मा का कहना है कि एनओसी लेने वाले व्यक्ति ने खसरा संख्या 3153 पर निर्माण न करके निगम के खसरा संख्या 2563 और 2650 पर निर्माण शुरू कर दिया।
विज्ञापन


बिना ज्वाइंट पैमाइश के किए जा रहे निर्माण को रुकवाकर पैमाइश कराई गई तो निगम की जमीन पर निर्माण किए जाने का संदेह पुख्ता हो गया।

उन्होंने बताया कि इसकी फाइल तैयार कर नगर आयुक्त के पास भेज दी गई है। अवैध निर्माण करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed