{"_id":"575077454f1c1b43661099e3","slug":"the-corporation-and-maruti-come-together-for-prevent-road-accidents","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे रोकने के लिए एकजुट हुए निगम व मारूति, एजेंसी करेगी स्टडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे रोकने के लिए एकजुट हुए निगम व मारूति, एजेंसी करेगी स्टडी
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Fri, 03 Jun 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम व मारुति सुजुकी इंडिया के अधिकारियों ने एमओयू साइन किया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क हादसों और उससे जनहानि को कम करने के उद्देश्य को लेकर बृहस्पतिवार को उपायुक्त कार्यालय में नगर निगम तथा मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के बीच एक एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए।
इसके तहत विभिन्न चौराहों व सड़कों को सुधारा जाएगा। मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड हुडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन से सिग्नेचर टावर चौक, हुडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन से इफको चौक तथा इफको चौक से सिकंदरपुर तीन सड़कों पर ट्रैफिक वॉल्यूम, सड़क दुर्घटना के कारणों, हादसों को रोकने के तरीकों, पदयात्रियों व ड्राइवरों की सुरक्षा के बारे में एक्सपर्ट एजेंसी से स्टडी करवाएगी।
तथा लोगों को जागरूक करेगी। इन सड़कों पर ढांचागत सुधार कार्य में भी कंपनी नगर निगम का सहयोग करेगी। एमओयू के अनुसार इफको चौक, सिग्नेचर टावर चौक, लेफ्टिनेंट अतुल कटारिया चौक, एमडीआई चौक, हुडा सिटी सेंटर चौक, आईएमटी मानेसर चौक, सेक्टर-23 चौक तथा हीरो होंडा चौक आदि के सुधार और सुरक्षा क्रियान्वयन योजना तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
क्रियान्वयन योजना में मौजूदा हालात का आकलन, सीसीटीवी कैमरों की स्थापना, पदयात्री बेरिकेड्स की स्थापना, फुटपाथ सुधार, फुटपाथ मार्किंग तथा ऑटो रिक्शा लेन सिस्टम आदि शामिल हैं।
नगर निगम आयुक्त टीएल सत्यप्रकाश ने बताया कि पहले चरण में कंपनी तीन सड़कों व उनके बीच आने वाले चौराहों में सुधार और दुर्घटनाओं के कारणों व उन्हें कम करने के उपायों पर स्टडी करवाएगी। इस दौरान जहां ढांचागत सुधार की जरूरत होगी, वहां निगम के साथ मिलकर काम किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि इस एमओयू हस्ताक्षर का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं और उससे होने वाली जनहानि को कम करना है, ताकि सड़कों पर चलने वाले लोग सुरक्षित रहें।

इस मौके पर नगर निगम के संयुक्त आयुक्त (मुख्यालय) वाई एस गुप्ता, कार्यकारी अभियंता अभिनव वर्मा, कंपनी के असिस्टेंट वाईस प्रेजिडेंट महेश राजौरिया, डीजीएम हिना कौशर, एजीएम आशीष माथूर व डिप्टी मैनेजर दिव्या प्रियदर्शनी उपस्थित थे।